Advertisement

IBPS PO Scorecard 2024: IBPS ने जारी किया PO प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड, ibps.in से यूं करें डाउनलोड

IBPS ने IBPS PO प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं, इस डायरेक्ट लिंक से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
IBPS PO Scorecard 2024: IBPS ने जारी किया PO प्रीलिम्स का स्कोरकार्ड,  ibps.in से यूं करें डाउनलोड

IBPS PO Scorecard 2024

Add DNA as a Preferred Source

IBPS PO Scorecard 2024: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने IBPS PO प्रीलिम्स स्कोरकार्ड जारी कर दिए हैं. जिन उम्मीदवारों ने प्रोबेशनरी ऑफिसर/मैनेजमेंट ट्रेनी (CRP PO/MT-XIV) की भर्ती के लिए हुई इस कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP) में हिस्सा लिया था, वे अब आधिकारिक IBPS वेबसाइट ibps.in से अपने स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं.उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड 27 नवंबर से 3 दिसंबर 2024 तक वेबसाइट से डाउनलोड कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें- IBPS PO Mains Admit Card 2024 जारी, ibps.in से यूं करें डाउनलोड

IBPS PO प्रीलिम्स परीक्षा 19 और 20 अक्टूबर 2024 को हुई थी. प्रीलिम्स के परिणाम 21 नवंबर 2024 को घोषित किए गए थे और इन्हें 28 नवंबर 2024 तक आधिकारिक वेबसाइट पर देखा जा सकता है. जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा को सफलतापूर्वक पास कर लिया है, वे अब मुख्य परीक्षा में शामिल होंगे. ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक आईबीपीएस पीओ मुख्य परीक्षा 30 नवंबर 2024 को होगी. मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड 23 नवंबर 2024 को जारी किया गया था.

यह भी पढ़ें- IBPS RRB PO 2024 का स्कोरकार्ड जारी, ibps.in पर इस लिंक से डायरेक्ट करें डाउनलोड

IBPS PO Scorecard 2024 डाउनलोड करने के स्टेप्स-
-उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से आईबीपीएस पीओ स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
-आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
-होमपेज पर आईबीपीएस पीओ प्रीलिम्स स्कोरकार्ड 2024 के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें.
-एक नया पेज खुलेगा जहां अभ्यर्थियों को अपना लॉगिन डिटेल सबमिट करना होगा. लॉगइन डिटेल्स सबमिट करने के बाद स्कोरकार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर आ जाएगा. 
-अब अपने स्कोरकार्ड को चेक करें और भविष्य के लिए इसे डाउनलोड करना न भूलें.

उम्मीदवार यहां क्लिक करके भी अपना स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement