Advertisement

RTMNU Result 2025: आरटीएमएनयू के BTech, MSc, MCA और दूसरे कोर्स के सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट जारी, rtmnuresults.org पर यूं करें चेक

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी ने बीटेक, MSc, MCA, BE, LLB, BA LLB और कई दूसरे कोर्स के नतीजे जारी कर दिए हैं, rtmnuresults.org पर इन स्टेप्स को फॉलो करके आप अपना स्कोर कार्ड चेक कर सकते हैं...

Latest News
RTMNU Result 2025: आरटीएमएनयू के BTech, MSc, MCA और दूसरे कोर्स के सेमेस्टर एग्जाम का रिजल्ट जारी, rtmnuresults.org पर यूं करें चेक

RTMNU Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

RTMNU Result 2025: राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग और दूसरे ब्रांच के लिए बीटेक के नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथे सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार rtmnuresults.org पर अपने स्कोर देख सकते हैं. इससे पहले RTMNU ने MSc, MCA, BE, LLB, BA LLB और कई दूसरे कोर्स के नतीजे भी जारी कर दिए हैं. इन पाठ्यक्रमों के स्कोरकार्ड लिंक RTMNU के रिजल्ट पोर्टल पर आसानी से उपलब्ध हैं.

RTMNU Result 2025 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार RTMNU का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट rtmnuresults.org पर जाएं.
स्टेप 2: उपलब्ध पाठ्यक्रमों में से अपने कोर्स के लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करें.
स्टेप 4: आरटीएमएनयू रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: स्कोरकार्ड का पीडीएफ देखें और डाउनलोड करें और भविष्य के लिए इसे सुरक्षित रख लें.

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी के बारे में खास बातें

राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर यूनिवर्सिटी को पहले नागपुर यूनिवर्सिटी के नाम से जाना जाता था. यह यूनिवर्सिटी महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है जिसे यूजीसी से मान्यता प्राप्त है. इस यूनिवरसिटी का नाम विदर्भ के आध्यात्मिक नेता, वक्ता और संगीतकार राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज के नाम पर रखा गया है. यूनिवर्सिटी में साइंस एंड टेक्नोलॉजी स्ट्रीम, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट स्ट्रीम, ह्यूमैनिटीज जैसे संकायों में पढ़ाई होती है. यहां यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों की पढ़ाई होती है. यह कई विषयों में पीजी फाउंडेशन कोर्स, बैचलर ऑफ वोकेशनल कोर्स भी करवाता है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement