Advertisement

RSSB Admit Card: आज जारी होगा REET 2025 का एडमिट कार्ड, rssb.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RSSB REET Admit Card 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड आज रीट 2025 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है, जानें एक बार हॉल टिकट जारी होने के बाद कैसे इसे आप डाउनलोड कर सकेंगे...

Latest News
RSSB Admit Card: आज जारी होगा REET 2025 का एडमिट कार्ड, rssb.rajasthan.gov.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RRB NTPC Graduate Application Status

Add DNA as a Preferred Source

RSSB REET Admit Card 2025: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड 12 जनवरी 2026 को REET एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा. जो उम्मीदवार शिक्षक भर्ती के लिए राजस्थान एलिजिबिलिटी एग्जाम में शामिल होंगे, वे RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं. एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक SSO ID पर recruitment.rajasthan.gov.in पर भी उपलब्ध होगा.

REET परीक्षा 17, 18, 19 और 20 जनवरी 2026 को होगी. यह परीक्षा दो शिफ्ट में होगी जिसमें सुबह की शिफ्ट में परीक्षा 10 बजे से 12.30 बजे तक और शाम की शिफ्ट में परीक्षा 3 बजे से 5.30 बजे तक होगी. परीक्षा केंद्र पर आपके प्रोविजनल ई-एडमिट कार्ड, एक ओरिजिनल फोटो पहचान पत्र का वेरिफिकेशन आधार कार्ड के जरिए किया जाएगा. आधार कार्ड में जन्मतिथि लिखी होनी चाहिए.

REET Admit Card 2025: कैसे डाउनलोड करें रीट का एडमिट कार्ड?

जो उम्मीदवार रीट की परीक्षा में शामिल होंगे, वे नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं- 

1. SSO ID की ऑफिशियल वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल्स डालनी होंगी.
4. सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा.
5. एडमिट कार्ड चेक करें और उसे डाउनलोड करें.
6. आगे की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

उम्मीदवार को निर्धारित परीक्षा समय से 2 घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा जिससे चेक करने की प्रक्रिया के बाद वे समय पर परीक्षा हॉल में तय जगह पर बैठ सके. परीक्षा केंद्र में एंट्री सिर्फ परीक्षा के निर्धारित समय से 1 घंटे पहले तक ही दी जाएगी. ज्यादा डिटेल्स के लिए उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement