एजुकेशन
RSOS 10वीं 12वीं के नतीजे जारी हो चुके हैं, ऑफिशियल वेबसाइट पर इस डायरेक्ट लिंक से आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं...
RSOS Result 2025: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (RSOS) ने कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वे अब ऑफिशियल वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in और rsosadmission.rajasthan.gov.in/rsos पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस साल कुल 1,03,004 स्टूडेंट्स राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे जिनमें कक्षा 10 में 53,501 और कक्षा 12 की परीक्षा में 49,503 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था.
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाएं 21 अप्रैल से 16 मई 2025 तक आयोजित की गई थीं. हालांकि बाद में छह जिलों बीकानेर, जैसलमेर, फलौदी, बाड़मेर, श्रीगंगानगर और जोधपुर में परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं. बाद में यहां की परीक्षाएं रि-शेड्यूल कर दी गईं और 28 से 30 मई 2025 तक आयोजित की गई थीं.
स्टूडेंट्स अपनी मार्कशीट चेक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट rsos.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर अपनी Class 10 या Class 12 को चुनें.
- पेज पर पूछे गए इनरोलमेंट नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी कोड एंटर करें.
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अब अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसे सुरक्षित रख लें.
RSOS Result 2025 को चेक करने का सीधा लिंक
RSOS की परीक्षाएं उन स्टूडेंट्स के लिए बेहद अहम है जो किसी पर्सनल या प्रोफेशनल वजह से नियमित स्कूली शिक्षा हासिल नहीं कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को यह सलाह दी जाती है कि किसी भी तरह की दिक्कत आने पर RSOS की हेल्पलाइन से संपर्क करें. बता दें पिछले साल रिजल्ट सितंबर में आयोजित किया गया था. इस साल रिजल्ट की घोषणा में तेजी आई है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.