Advertisement

RSMSSB Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF

RSMSSB Patwari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. rssb.rajasthan.gov.in पर इस डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट...

Latest News
RSMSSB Patwari Result 2025: राजस्थान पटवारी परीक्षा का रिजल्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी, ऐसे डाउनलोड करें PDF

RSMSSB Patwari Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

RSMSSB Patwari Result 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने पटवारी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार पटवारी की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने मेरिट लिस्ट के साथ-साथ कट ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए हैं. 

कुल 4479 उम्मीदवारों को 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में किसी भी विकल्प/गोले को काला न करने के कारण अयोग्य घोषित किया गया है. जो उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं, वे 4 दिसबंर से 6 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन डिटेल्ड एप्लीकेशन या स्क्रूटनी फॉर्म भर पाएंगे. अगर किसी उम्मीदवार को आवेदन-पत्र में गलत जानकारी देने और परीक्षा में अनुचित साधनों का उपयोग करता हुआ पाया जाता है तो उसे किसी भी समय प्राथमिकता-आधारित रिजल्ट से बाहर रखा जा सकता है.

RSMSSB Patwari Result 2025: कैसे चेक करें राजस्थान पटवारी का रिजल्ट?

उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट पीडीएफ चेक या डाउनलोड कर पाएंगे-
1. आरएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर मौजूद RSSB Patwari Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे.
4. रिजल्ट पेज को डाउनलोड करें और आगे की जरूरत के लिए उसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

RSMSSB Patwari Result 2025 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

राजस्थान पटवारी लिखित परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित की गई थी. यह परीक्षा दो पालियों में हुई थी जिसमें पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की गई थी. इसकी आंसर की 7 सितंबर 2025 को जारी की गई थी. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement