Advertisement

RSMSSB CET 2024: एप्लीकेशन फॉर्म में हो गई है गलती? इस तारीख तक कर सकते हैं सुधार

RSSB ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट ग्रेजुएशन लेवल 2024 के लिए ऑनलाइन फॉर्म में सुधार विंडो ओपन कर दिया है, जानें कब तक कर सकते हैं करेक्शन

Latest News
RSMSSB CET 2024: एप्लीकेशन फॉर्म में हो गई है गलती? इस तारीख तक कर सकते हैं सुधार

RSMSSB CET 2024

Add DNA as a Preferred Source

RSMSSB CET 2024: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड RSSB ने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रेजुएशन लेवल 2024 के लिए ऑनलाइन सुधार विंडो खोलने की घोषणा की है. यह विंडो उम्मीदवारों को उनके आवेदन फॉर्म की गलतियों को सुधारने का मौका देगी. 27 और 28 सितंबर 2024 के बीच आयोजित CET 2024 परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मंगाए थे.

यह भी पढ़ें- IIM ग्रेजुएट जिसने 30 लाख की पैकेज छोड़ की UPSC की तैयारी, जानें IAS Abhinav Siwach की सक्सेस स्टोरी

अपने सबमिशन में किसी भी तरह की गलती को दूर करने के लिए  सुधार अवधि 23 अक्टूबर 2024 से 1 नवंबर 2024 तक 23:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी. उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि वे वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) के दौरान दर्ज किए गए अपने फोटो, साइन या डिटेल्स में बदलाव नहीं कर सकते.

यह भी पढ़ें- 5 बार UPSC में फेल होने के बाद भी नहीं मानी हार, B.Com की पढ़ाई कर कैसे IAS बनीं प्रियंका गोयल?

हालांकि दूसरे सेक्शन जैसे शैक्षणिक योग्यता आदि में संशोधन किया जा सकता है. शैक्षणिक योग्यता को सही करने के लिए आवेदकों को आवेदन पत्र में जरूरी बदलाव करने से पहले OTR पोर्टल में अपना विवरण अपडेट करना होगा. इस अवधि के बाद एजुकेशन सेक्शन में बोर्ड या विश्वविद्यालय के नाम, रोल नंबर और पास करने के साल से जुड़े बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी.

यह भी पढ़ें- विदेश में पाना चाहते हैं जॉब तो करें ये इंजीनियरिंग कोर्स, संवर जाएगी जिंदगी

यह बदलाव उम्मीदवार 300 रुपये का ऑनलाइन शुल्क देकर कैटिगरी, स्पेशल कैटिगरी, सब कैटिगरी और मैरिटल स्टेटस जैसी दूसरी जानकारियों को सही कर सकते हैं. करेक्शन विंडो बंद हो जाने के बाद कोई और संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा. बोर्ड ने इस बात पर जोर दिया कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करने की पूरी जिम्मेदारी है कि उनके सुधार निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरे हो जाएं. करेक्शन के लिए ऑफ़लाइन आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आवेदकों को आधिकारिक RSSB वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement