Advertisement

MP Board 5th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया पांचवीं कक्षा रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

RSKMP MP Board Class 5th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने पांचवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है, स्टूडेंट्स नीचे बताए गए लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
MP Board 5th Result 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया पांचवीं कक्षा रिजल्ट, इस लिंक पर क्लिक कर डाउनलोड करें स्कोरकार्ड

MP Board 5th Result 2026 (Image Credit: Official Website Screengrab)

Add DNA as a Preferred Source

RSKMP Class 5th Result 2026: राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश (RSKMP) ने कक्षा 5वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. 2026 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अब RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं.  5वीं कक्षा के स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए लॉगइन विंडो में अपना रोल कोड और रोल नंबर एंटर करना होगा. स्टूडेंट्स को क्यूआर कोड के जरिए भी अपना एमपी बोर्ड की कक्षा 5 का रिजल्ट चेक  और डाउनलोड करने का विकल्प मिलेगा.

आखिरी समय में होने वाली देरी से बचने के लिए स्टूडेंट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखने की सलाह दी जाती है. बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एकसाथ ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे इसलिए भारी ट्रैफिक की वजह से वेबसाइट को खुलने में दिक्कत आ सकती है. ऐसे समय में धैर्य से काम लें, थोड़ी देर इंतजार करें और अपना रिजल्ट चेक करने के लिए दोबारा प्रयास करें.

RSKMP Class 5th Result 2026: कैसे चेक करें मध्य प्रदेश बोर्ड पांचवीं कक्षा का रिजल्ट?

स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. फटाफट रिजल्ट चेक करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-
- ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर जाएं.
- Class 5 Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर या समग्र आईडी एंटर करें और सबमिट पर क्लिक करें.
- अपना रिजल्ट स्क्रीन पर देखें और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए इसे सेव करना न भूलें.

RSKMP Class 5th Result 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक

RSKMP Class 5th Result 2026: पांचवीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए वैकल्पिक ऑफिशियल वेबसाइट्स

स्टूडेंट्स नीचे बताए गए ऑफिशियल वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-
- rskmp.in
- mpresults.nic.in
- mpbse.nic.in

भ्रम और गलत जानकारी से बचने के लिए स्टूडेंट्स को केवल इन ऑफिशियल वेबसाइट्स पर ही भरोसा करना चाहिए.

RSKMP Class 5th Result 2026: कब हुई थीं पांचवीं कक्षा की परीक्षाएं?

मध्य प्रदेश बोर्ड की कक्षा 5 की परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई थी और 26 फरवरी 2026 को खत्म हुई थी. यह परीक्षा एक ही शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक चली थी. 

RSKMP Class 5th Result 2026: रिजल्ट में कौन-कौन सी जानकारियां होंगी?

रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद स्टूडेंट्स को अपने मध्य प्रदेश बोर्ड के स्कोरकार्ड में स्टूडेंट का नाम, पिता और माता का नाम, रोल नंबर और समग्र आईडी. सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल परसेंट और पास/फेल जैसी डिटेल्स तुरंत चेक कर लेनी चाहिए. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement