एजुकेशन
अलवर की राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी (RRBMU) ने बीए पहले साल का रिजल्ट जारी कर दिया है. इन आसान स्टेप्स से फटाफट चेक करें मार्कशीट....
RRMBU Result 2025: अलवर की राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य यूनिवर्सिटी (RRBMU) ने बीए पहले साल का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने पहले साल की बैचलर ऑफ आर्ट्स की परीक्षा दी है, वे अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbmuniv.ac.in पर चेक कर सकते हैं.
इससे पहले RRMBU ने एमए/एमएससी फाइनल (गृह विज्ञान) क्लोदिंग एंड टेक्सटाइल एग्जाम, एमए, भारतीय संगीत परीक्षा, एमए, दर्शनशास्त्र परीक्षा, एमए फाइनल, अर्थशास्त्र परीक्षा, एमए फाइनल, दर्शनशास्त्र परीक्षा, एमए/एमएससी (गृह विज्ञान) और एमए (फाइनल) भारतीय संगीत परीक्षा सहित कई दूसरी परीक्षाओं के रिजल्ट का ऐलान 28 जुलाई को किया था.
स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
1: आरआरबीएमयू की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbmuniv.ac.in पर जाएं.
2: Examination Result 2025 लिंक पर क्लिक करें या सीधे www.univindia.org/ALWARUNIV/maINpanel.php पर जाएं.
3: परीक्षा प्रकार और पाठ्यक्रम (बीए प्रथम वर्ष) का चयन करें.
4: अपना रोल नंबर और जरूरी क्रेडेंशियल एंटर करें.
5: अपना रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए Proceed पर क्लिक करें.
6: आपका रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
यह रिजल्ट प्रोविजनल है जिसका इस्तेमाल स्टूडेंट्स शैक्षणिक और व्यक्तिगत संदर्भ के लिए कर सकते हैं. स्टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट बाद में संबंधित कॉलेजों या यूनिवर्सिटी के ऑफिस से उपलब्ध कराई जाएगी.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.