Advertisement

RRB NTPC UG 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें rrbapply.gov.in पर कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

रेलवे भर्ती बोर्ड NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है, जानें कैंडिडेट्स कबसे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे...

Latest News
RRB NTPC UG 2025 सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी, जानें rrbapply.gov.in पर कब से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड

NEET MDS 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

RRB NTPC UG City Intimation Clip 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 06/2024 के तहत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए RRB NTPC अंडरग्रेजुएट (UG) सिटी इंटिमेशन स्लिप 2025 जारी कर दी है. रजिस्टर्ड कैंडिडेट्स अब ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in या लॉगिन पोर्टल rrb.digialm.com पर जाकर अपने लॉगइन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल कर अपना स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं.

सिटी इंटीमेशन स्लिप के जरिए कैंडिडेट्स को आगामी आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 परीक्षा के लिए उनके आवंटित परीक्षा शहर और परीक्षा के तारीख की जानकारी मिल जाती है. आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा 7 अगस्त से 8 सितंबर 2025 को देशभर के कई केंद्रों में आयोजित होने वाली है. एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप को एडमिट कार्ड समझने की गलती न करें. एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से चार दिन पहले जारी किया जाएगा. 

RRB NTPC UG City Intimation Clip 2025 कैसे डाउनलोड करें?

- आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट या rrbapply.gov.in पर जाएं.
- “CEN 06/2024 (NTPC-UG)” के लिंक पर क्लिक करें.
- आपको डिजिएलम या आपके क्षेत्रीय आरआरबी के लॉगिन पेज पर भेज दिया जाएगा.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि (DD/MM/YYYY) दर्ज करें.
- अपनी परीक्षा शहर सूचना पर्ची तक पहुंचने और डाउनलोड करने के लिए Login पर क्लिक करें.
- आपका सिटी इंटीमेशन स्लिप आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसे डाउनलोड करें और इसके मुताबिक ही अपनी यात्रा की प्लानिंग कर लें.

ग्रेजुएट स्तर के एनटीपीसी पदों के अंतर्गत 11,558 खाली पदों को भरने के लिए सीबीटी 1 परीक्षा आयोजित की जा रही है जिसमें कॉमर्शियल कम टिकट कलेक्टर, अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और ट्रेन क्लर्क जैसे पद शामिल हैं. इनमें से 3,445 पद 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं और वर्तमान इंटीमेशन स्लिप खासतौर पर इसी कैटिगरी के लिए है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement