Advertisement

RRB NTPC Recruitment 2024: RRB ने NTPC भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ाई, जानें डिटेल्स

अगर आप इंडियन रेलवे में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके पास बढ़िया मौका है. RRB NTPC की बंपर भर्तियां चल रही हैं. आगे पढ़ें डिटेल्स...

Latest News
RRB NTPC Recruitment 2024: RRB ने NTPC भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बढ़ाई, जानें डिटेल्स

RRB NTPC Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

RRB NTPC Notification 2024: अगर आपने RRB NTPC पदों पर भर्तियों के लिए अबतक आवेदन नहीं किया तो आपके पास अच्छा मौका है.रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणी (NTPC) भर्ती 2024 के लिए आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी है. अब आवेदकों के पास अंडरग्रेजुएट पोस्ट के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर 2024 तक और ग्रेजुएट पदों के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 20 अक्टूबर 2024 तक है.

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 11558 वैकेंसी पर भर्तियां की जानी है इसमें से 3445 अंडरग्रेजुएट पदों और 8113 ग्रेजुएट पदों पर भर्तियां की जानी हैं.. जो उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें-  रेलवे में निकलीं अप्रेंटिस की बंपर भर्तियां, 10वीं पास इस तारीख से करें आवेदन

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 के लिए संशोधित तारीखें
ऑनलाइन पंजीकरण/आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर, 2024
अंतिम तिथि के बाद शुल्क भुगतान की तिथि: 28 अक्टूबर से 29 अक्टूबर, 2024
संशोधन शुल्क के भुगतान के साथ आवेदन पत्र में सुधार के लिए संशोधन विंडो की तिथि: 30 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2024 तक

वैकेंसी से जुड़े डिटेल्स-
RRB NTPC 2024


शैक्षणिक योग्यता-
चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर: इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 साल से 36 साल के बीच होना चाहिए.

स्टेशन मास्टर: इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 साल से 36 साल के बीच होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- SSC कांस्टेबल के पदों पर कर रहा बंपर भर्तियां, 10वीं पास करें अप्लाई

मालगाड़ी प्रबंधक: इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 साल से 36 साल के बीच होना चाहिए.

जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट: इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 साल से 36 साल के बीच होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग में दक्ष होना चाहिए.

सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट: इस पद के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यताप्राप्त संस्थान से डिग्री या इसके समकक्ष होना चाहिए और आवेदक की उम्र 18 साल से 36 साल के बीच होना चाहिए. इसके अलावा कंप्यूटर पर अंग्रेजी या हिंदी में टाइपिंग में दक्ष होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- इंडियन नेवी में मेडिकल असिस्टेंट की भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

चयन प्रक्रिया-
आरआरबी एनटीपीसी की परीक्षा में 2 चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा होगी. इसके अलावा पदों के मुताबिक दूसरे एग्जाम भी होंगे. स्टेशन मास्टर के पद के लिए कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट की जरूरत होगी. सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट के पदों के लिए एक टाइपिंग स्किल टेस्ट भी करवाया जाएगा. गुड्स ट्रेन मैनेजर और चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर पदों के लिए 2 चरणों की सीबीटी परीक्षा होगी और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम भी होगा.

अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक कर ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement