Advertisement

RRB NTPC Graduate Application Status: आरआरबी एनटीपीसी का एप्लिकेशन स्टेटस एक्टिव, आपका फॉर्म बोर्ड ने एक्सेप्ट किया या नहीं? ऐसे करें चेक

RRB NTPC Graduate Application Status: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट 2025 के लिए एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिव कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से करें चेक

Latest News
RRB NTPC Graduate Application Status: आरआरबी एनटीपीसी का एप्लिकेशन स्टेटस एक्टिव, आपका फॉर्म बोर्ड ने एक्सेप्ट किया या नहीं? ऐसे करें चेक

RRB NTPC Graduate Application Status

Add DNA as a Preferred Source

RRB NTPC Graduate Application Status: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल रिक्रूटमेंट 2025 के लिए एप्लीकेशन स्टेटस का लिंक एक्टिव कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस पद की भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं कि उनका एप्लीकेशन फॉर्म ठीक से सबमिट हुआ है या नहीं.  ऑफिशियल नोटिस के अनुसार आवेदनों की जांच पूरी हो चुकी है और उम्मीदवार अपने यूजर क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके लॉगइन कर सकते है और यह चेक कर सकते हैं कि उनका आवेदन बोर्ड ने एक्सेप्ट किया है या रिजेक्ट कर दिया है.

RRB NTPC Graduate Application Status: कैसे चेक करें एप्लीकेशन स्टेटस?

अपना एप्लीकेशन स्टेटस चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं- 
1. आरआरबी की रीजनल ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
2. होम पेज पर मौजूद RRB NTPC Graduate Lavel Recruitment 2025 Application Status लिंक पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को अपने लॉगइन डिटेल्स एंटर करने होंगे.
4. सबमिट पर क्लिक करते ही आपके आवेदन की स्थिति आपके स्क्रीन पर दिखाई देगी.
5. एप्लीकेशन स्टेटस को चेक करें और पेज डाउनलोड करें.
6. भविष्य की जरूरत के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें.

RRB NTPC Graduate Application Status चेक करने का डायरेक्ट लिंक

आरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 अक्टूबर को शुरू हुई और 27 नवंबर 2026 को खत्म हुई. इसके बाद बोर्ड ने करेक्शन विंडो 30 नवंबर को खोला और यह 9 दिसंबर 2025 को बंद हुई. 

RRB NTPC Graduate Application Status: हेल्प डेस्क और चेतावनी सूचना

आरआरबी ने कहा कि सभी स्वीकृत उम्मीदवारी प्रोविजनल रहेगी और अगर किसी भी लेवल पर गड़बड़ी, गलत जानकारी या कदाचार सामने आता है तो उन्हें रद्द किया जा सकता है. उम्मीदवारों के लिए हेल्प डेस्क कार्यदिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फोन नंबर 9592-001-188 और 0172-565-3333 के माध्यम से और rrb.help@csc.gov.in पर उपलब्ध है. बोर्ड ने उम्मीदवारों को केवल ऑफिशियल आरआरबी वेबसाइटों पर भरोसा करने की सलाह दी और दलालों से सावधान रहने की चेतावनी दी है. RRB ने आवेदन की जांच पूरी होने की पुष्टि की और अनजाने में हुई गलतियों को सुधारने का अधिकार अपने पास रखा है जबकि अपात्र या अस्वीकृत आवेदकों से पत्राचार स्वीकार करने से इनकार कर दिया.

इस भर्ती अभियान के तहत 5810 पदों को भरा जाएगा, जिनमें से 161 पद चीफ कॉमर्शियल कम टिकट सुपरवाइजर, 615 स्टेशन मास्टर, 3416 गुड्स ट्रेन मैनेजर, 921 जूनियर अकाउंट्स असिस्टेंट कम टाइपिस्ट, 638 सीनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और 59 ट्रैफिक असिस्टेंट के हैं. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement