Advertisement

RRB NTPC Answer Key 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी की आंसर की

आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा की आंसर की जारी कर दी गई है, जानें कब तक आप ऑब्जेक्शन दर्ज करवा सकते हैं...

Latest News
RRB NTPC Answer Key 2025: इस डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें आरआरबी एनटीपीसी की आंसर की

RRB NTPC Exam Date 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

RRB NTPC Answer Key 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी एनटीपीसी 2025 ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 परीक्षा के लिए आंसर की जारी कर दी है. जिन उम्मीदवारों ने  5 जून से 24 जून, 2025 के बीच आयोजित कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट सीबीटी 1 में शामिल हुए थे, वे संबंधित आरआरबी जोन-वार ऑफिशियल वेबसाइटों से अपने क्वेश्चन पेपर और रिस्पॉन्स शीट के साथ अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं. 

रेलवे एनटीपीसी 2025 आंसर की तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, जन्मतिथि और कैप्चा कोड का इस्तेमाल करना होगा. आंसर की  के साथ आरआरबी ने ऑब्जेक्शन ट्रैकर को एक्टिव कर दिया है जिससे प्रोविजनल आंसर की किसी सवाल के गलत जवाब के खिलाफ आप आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं. इस सुविधा के माध्यम से किसी भी उत्तर को चुनौती देने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न ₹50 के साथ लागू बैंक सर्विस फीस का भुगतान करना होगा. ऑब्जेक्शन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है.

RRB NTPC Answer Key 2025: कैसे डाउनलोड करें?

- आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद CEN-05/2024 (NTPC-G Categories) - Link for viewing of Tentative CBT 1 Graduate Level Answer Key & Response Sheet के लिंक पर क्लिक करें.
- आपको आरआरबी एनटीपीसी लॉगिन पेज पर रिडायरेक्ट कर दिया जाएगा.
- अपने जरूरी डिटेल्स एंटर करें, लॉगइन करने के बाद आपको Candidate details और candidate’s Responses दो टैब दिखाई देंगे. 
- अपनी आंसर की डाउनलोड करने के लिए candidate’s Responses के टैब पर क्लिक करें.
- यहां To download your question paper for the Assessment RRB NTPC exam, click here to generate it के लिंक पर क्लिक करें.
- आरआरबी एनटीपीसी आंसर की के साथ आपके मार्क्ड रिस्पॉन्स और सही जवाब भी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. 
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपनी आंसर की डाउनलोड करें और Save PDF बटन पर क्लिक करें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement