एजुकेशन
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 7 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें डाउनलोड...
RRB NTPC Admit Card 2025: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने 7 अगस्त से होने वाली परीक्षा के लिए आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट परीक्षा 2025 के सीबीटी 1 फेज में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in से अब अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार आरआरबी एनटीपीसी यूजी परीक्षा 7 अगस्त से 9 सितंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी और एडमिट कार्ड निर्धारित परीक्षा तारीख से चार दिन पहले उपलब्ध होगा.
उम्मीदवार इन आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना आरआरबी एनटीपीसी का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
1. www.rrbapply.gov.in पर जाएं
2. सीबीटी 1 एडमिट कार्ड के लिए एक्टिव लिंक पर क्लिक करें.
3. अपना लॉगिन डिटेल्स जैसे यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड एंटर करें.
4. अपनी सारी डिटेल्स सबमिट करें.
5. परीक्षा के दिन के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें
6. अगर लॉगिन डिटेल्स भूल गए हैं तो उम्मीदवार लॉगिन पेज पर Forget Password विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं.
RRB NTPC Admit Card 2025 डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
- परीक्षा केंद्र पर अपने आरआरबी एनटीपीसी सीबीटी 1 हॉल टिकट की एक प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी लेकर आएं.
- याद रखें कि एडमिट कार्ड को डाक से नहीं भेजा जाएगा इसलिए इसे खुद प्रिंट करना सुनिश्चित करें.
- अच्छी तैयारी के लिए अच्छी RRB NTPC पुस्तकों से पढ़ाई करें और अहम अपडेट्स के लिए अपने ईमेल और फोन को नियमित चेक करते रहें.
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा और रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स और सबसे सटीक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से ऑफिशियल आरआरबी वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.