एजुकेशन
आरआरबी ग्रुप डी का सीबीटी एग्जाम आधिकारिक तौर पर 10 फरवरी 2026 को खत्म हुआ और उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया में अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. जानें कब जारी होगी आंसर की...
RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे ग्रुप डी का CBT (Computer Based Test) खत्म होने के बाद अब इसकी आंसर की जारी होने की उम्मीद है. परीक्षा का चरण आधिकारिक तौर पर 10 फरवरी 2026 को खत्म हुआ और उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया में अगले अपडेट का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि बोर्ड ने आंसर की जारी करने की ऑफिशियल तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन पिछले रुझानों के आधार पर प्रोविजनल आंसर की फरवरी के आखिर तक जारी होने की संभावना है. आमतौर पर फाइनल एग्जाम सेशन के कुछ हफ्तों के अंदर आंसर की जारी की जाती है इसलिए उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की समीक्षा करने के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
आरआरबी ग्रुप डी सीबीटी का आयोजन 27 नवंबर 2025 से 10 फरवरी 2026 तक किया गया था. यह परीक्षा 32,438 लेवल 1 वैकेंसी को भरने के लिए आयोजित की गई थी. बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को देखते हुए परीक्षा को विभिन्न क्षेत्रों में कई चरणों में आयोजित किया गया था इसलिए आंसर की सभी चरणों के पूरा होने के बाद ही जारी की जाती है. परीक्षा के बाद प्रोविजनल की अहम भूमिका निभाती है क्योंकि यह उम्मीदवारों को अपने उत्तरों का मिलान करने और किसी गड़बड़ी पर ऑब्जेक्शन करने का मौका देती है. आपत्ति दर्ज करने की समय सीमा समाप्त होने के बाद आरआरबी सभी आपत्तियों की समीक्षा करता है. इसके बाद फाइनल आंसर की जारी की जाती है और उसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है.
आरआरबी ग्रुप डी की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद ऑफिशियल आरआरबी डिजीएलएमएस पोर्टल पर उपलब्ध होंगे. उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करना होगा. लॉग इन करने के बाद वे आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देख और डाउनलोड कर सकेंगे. उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करके आंसर की को डाउनलोड कर सकेंगे-
- आरआरबी डिजीएलएमएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- RRB Group D Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें.
- स्क्रीन पर प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट देखें
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए अपने डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि फाइनल रिजल्ट घोषित होने तक आंसर की की एक कॉपी अपने पास रखें.
आपत्तियों की समीक्षा के बाद आरआरबी फाइनल आंसर की जारी करेगा और इसके बाद सीबीटी का रिजल्ट घोषित होगा. इसमें पास होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दिए गए भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश करेंगे. फिलहाल उम्मीदवारों को नियमित रूप से आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देखते रहना चाहिए क्योंकि आंसर की जल्द ही जारी होने की उम्मीद है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से