Advertisement

RRB Group D Admit Card 2025: क्या जारी हो गया आरआरबी ग्रुप डी का सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड? यहां करें चेक

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से अभी तक ग्रुप डी की परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी नहीं की गई है, ऐसे में उम्मीदवार यह अंदाजा लगा रहे हैं कि यह परीक्षा स्थगित कर दी गई है, जानें अब कब होगी रेलवे की ग्रुप डी की परीक्षा...

Latest News
RRB Group D Admit Card 2025: क्या जारी हो गया आरआरबी ग्रुप डी का सिटी स्लिप या एडमिट कार्ड? यहां करें चेक

RRB Group D Admit Card 2025

Add DNA as a Preferred Source

RRB Group D Admit Card 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड ने अब तक ग्रुप डी परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड या इंटीमेशन स्लिप जारी नहीं किया है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही बोर्ड की तरफ से परीक्षा की रिवाइज्ड तारीख जारी कर दी जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब यह परीक्षा जनवरी या फरवरी 2026 में आयोजित की जा सकती है. पहले यह परीक्षा 17 नवंबर से 31 दिसंबर तक होने वाली थीं लेकिन कोर्ट में चल रहे मामलों की वजह से बोर्ड की ओर से परीक्षाएं कैंसिल कर दी गई थीं. यह भर्ती 10वीं पास और आईटीआई योग्यता प्राप्त युवाओं के लिए सबसे बड़े अवसरों में से एक है जो भारतीय रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं. 

RRB Group D Admit Card 2025: परीक्षा पैटर्न

आरआरबी सीबीटी परीक्षा 90 मिनट की होगी और इसमें 100 प्रश्न होंगे. उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक मिलेगा जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक-तिहाई अंक काटे जाएंगे. यह परीक्षा में गणित, सामान्य बुद्धि एवं तर्क, सामान्य विज्ञान, और सामान्य जागरूकता एवं समसामयिक मामलों से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे.

आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए 1 करोड़ से अधिक आवेदन

रेलवे ग्रुप डी भारत की सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से एक बनी हुई है और आरआरबी ने पुष्टि की है कि सीईएन 08/2024 के तहत ग्रुप डी पदों के लिए 1.08 करोड़ से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है. मुंबई क्षेत्र में सबसे अधिक 15,59,100 (15.59 लाख) आवेदन मिले हैं. विभिन्न क्षेत्रों में कुल 32,438 वैकेंसी की घोषणा की गई है.

ग्रुप डी परीक्षा ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV, सहायक पॉइंट्समैन और इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिग्नल और दूरसंचार सहित विभागों में विभिन्न तकनीकी पदों को भरने के लिए आयोजित की जाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement