Advertisement

RPSC RAS 2024: राजस्थान में 733 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट हैं तो इस तारीख से भरें फॉर्म

राजस्थान में बंपर सरकारी नौकरियां निकली हैं. अगर आप ग्रेजुएट हैं तो इस लिंक पर जाकर सारे डिटेल्स पा सकते हैं...

Latest News
RPSC RAS 2024: राजस्थान में 733 पदों पर वैकेंसी, ग्रेजुएट हैं तो इस तारीख से भरें फॉर्म

Rajasthan Public Service Commission

Add DNA as a Preferred Source

RPSC RAS 2024: राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन ने राजस्थान स्टेट एंड सबकॉर्डिनेट सर्विसेज कंबाइंड कॉम्पिटेटिव एग्जाम 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 19 सितंबर से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आरपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें- इंडियन नेवी में मेडिकल असिस्टेंट की भर्तियां, जानें कितनी मिलेगी सैलरी

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 733 पदों पर भर्तियां की जानी हैं जिसमें से 346 पद स्टेट सर्विस के लिए और 387 पद सबऑर्डिनेट सर्विस के लिए हैं. इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 अक्तूबर है. 

कौन कर सकता है आवेदन-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएट होना जरूरी है. साथ ही उनकी उम्र 21 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए. 

यह भी पढ़ें- UPPSC ने असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पदों पर निकाली बंपर भर्ती, आज से आवेदन शुरू

कितनी देना होगा आवेदन शुल्क-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईबीसी कैटिगरी के उम्मीदवार को 600 और एससी, एसटी, ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) और दिव्यांग कैटिगरी के उम्मीदवारों को 400 रुपये आवेदन शुल्क देने होंगे.

क्या होगी चयन प्रक्रिया-
यह भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में होगी- प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू. प्रीलिम्स परीक्षा में ऑब्जेक्टिव टाइप सवाल पूछे जाएंगे. यह पेपर 200 नंबरों का होगा. अधिक जानकारी के लिए आप यहां क्लिक करके ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement