Advertisement

इस राज्य में निकली लेक्चरर और कोच के पदों के लिए बंपर वैकेंसी, जानें किस सब्जेक्ट के लिए कितना पद

राजस्थान में लेक्चरर और कोच के पदों पर बंपर भर्तियां निकली हैं जिसके लिए आवेदन 14 अगस्त से शुरू हो जाएगा, जानें इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सारी डिटेल्स...

Latest News
इस राज्य में निकली लेक्चरर और कोच के पदों के लिए बंपर वैकेंसी, जानें किस सब्जेक्ट के लिए कितना पद

RPSC Lecturer

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल शिक्षा लेक्चरर और कोच के पदों के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं. करीब 3,225 पदों के लिए आरपीएससी 14 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा. आवेदन करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर 2025 है. आयोग ने 31 मई से 16 जून 2026 के बीच परीक्षा आयोजित करने का प्रस्ताव रखा है.

सबसे ज्यादा वैकेंसी हिंदी लेक्चरर के लिए है जिसके लिए 710 पद भरे जाने हैं. इसके बाद कॉमर्स लेक्चरर के 430 पद और पॉलिटिकल साइंस के 350 पद भरे जाने हैं. 

आयु सीमा

लेक्चरर और कोच के इन पदों पर आवेदन करने के लिए 1 जनवरी 2026 तक उम्मीदवारों की आयु कम से कम 21 साल और 40 साल से कम होनी चाहिए. कुछ कैटिगरी के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट भी दी जाएगी. 

इन विषयों के लिए कोई आयु छूट नहीं

हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, राजस्थानी, पंजाबी, उर्दू, इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, गृह विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिकी, गणित, जीव विज्ञान, वाणिज्य, चित्रकारी, संगीत और शारीरिक शिक्षा के लिए भर्ती पहले 2024 में घोषित की गई थी जिसमें आयु की गणना 1 जनवरी 2025 के अनुसार की गई थी. इसलिए इन पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा में कोई अतिरिक्त छूट प्रदान नहीं की जाएगी.

लोक प्रशासन और खेल प्रशिक्षकों के लिए आयु में छूट

लोक प्रशासन - भर्ती की अंतिम घोषणा 2022 में की गई थी जिसमें आयु गणना 1 जनवरी 2023 के आधार पर की गई थी. चूंकि बाद में कोई विज्ञापन जारी नहीं किया गया था इसलिए 1 जनवरी 2026 को आयु सीमा पार करने वाले उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में दो साल की अतिरिक्त छूट मिलेगी.

स्पोर्ट्स कोच पद - (एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, कबड्डी, टेबल टेनिस): नवंबर 2021 से पहले विज्ञापन जारी किया गया और उसके बाद कोई भर्ती नहीं हुई. ऐसे में 1 जनवरी 2026 को आयु सीमा पार करने वाले उम्मीदवार तीन साल की अतिरिक्त छूट के पात्र होंगे.

चयन प्रक्रिया और परीक्षा

चयन ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में बहुविकल्पीय प्रश्नों वाली लिखित परीक्षा के आधार पर होगा. विस्तृत पाठ्यक्रम आयोग की वेबसाइट पर अलग से जारी किया जाएगा. प्रस्तावित परीक्षा तिथियां 31 मई से 16 जून 2026 हैं.

यहां क्लिक कर चेक करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement