Advertisement

रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी ने CBSE बोर्ड में गाड़े झंडे, 4 सब्जेक्ट में मिले 100 मार्क्स, जानें किस स्कूल की हैं स्टूडेंट

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा में रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं, जानें उन्हें किस सब्जेक्ट में कितने नंबर मिले हैं....

Latest News
रिटायर्ड आर्मी अफसर की बेटी ने CBSE बोर्ड में गाड़े झंडे, 4 सब्जेक्ट में मिले 100 मार्क्स, जानें किस स्कूल की हैं स्टूडेंट

Khushi Shekhawat CBSE Topper

Add DNA as a Preferred Source

सीबीएसई बोर्ड ने नतीजे जारी हो चुके हैं और राजस्थान के सीकर की खुशी शेखावत ने परीक्षा में झंडे गाड़ दिए हैं.  ख़ुशी ने 500 में से 499 अंक हासिल करके 99.80% अंक प्राप्त किए हैं. वह सीकर के इंग्लिश मीडियम सीबीएसई स्कूल प्रिंस एकेडमी की स्टूडेंट हैं. सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे की निवासी खुशी ने नर्सरी से कक्षा 12 तक इसी स्कूल में पढ़ाई की है.

इन 4 सब्जेक्ट में मिले 100 नंबर

खुशी को पांच में से 4 सब्जेक्ट में 100 में से 100 नंबर हासिल हुए हैं. उन्हें हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस, जॉग्रफी और पेंटिंग में 100 में से पूरे 100 नंबर मिले हैं. उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने न केवल उनके स्कूल और परिवार को गौरवान्वित किया है बल्कि देश भर के कई छात्रों को भी प्रेरित किया है.

यह भी पढ़ें- CBSE 12th बोर्ड टॉपर सावी जैन की मार्कशीट वायरल, देखें किस सब्जेक्ट में मिले कितने मार्क्स

ख़ुशी के पिता दिलीप सिंह शेखावत इंडियन आर्मी के रिटायर्ड जवान हैं और उनकी मां संजू कंवर गृहिणी हैं. उनका परिवार मूल रूप से सीकर के लक्ष्मणगढ़ के धोलाड़ गांव का रहने वाला है. रिजल्ट आने के बाद खुशी ने मीडिया से अपने भविष्य के सपनों के बारे में बताते हुए कहा कि वह भविष्य में इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज में शामिल होना चाहती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी तैयारी में एक अनुशासित दिनचर्या, उचित समय प्रबंधन और पढ़ाई और दूसरी गतिविधियों के बीच संतुलन बनाए रखना शामिल था.

यह भी पढ़ें- CBSE 10वीं बोर्ड में इस बच्चे को मिले 500 में से 500 नंबर, जानें किस स्कूल में करते हैं पढ़ाई

मोबाइल-यूट्यूब की मदद से की पढ़ाई

ख़ुशी ने यह भी बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई में मदद के लिए मोबाइल फोन और यूट्यूब का सीमित और स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल किया. हालांकि उन्होंने कभी भी इन उपकरणों को अपनी नियमित पढ़ाई से विचलित होने का जरिया नहीं बनने दिया. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय आत्मविश्वास, लगातार कड़ी मेहनत और अपने स्कूल और परिवार से मिले सपोर्ट को दिया. उनकी इस उपलब्धि का उनके शहर और सोशल मीडिया पर खूब जश्न मनाया जा रहा है और कई लोग उनकी लगन और दृढ़ संकल्प की तारीफ कर रहे हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement