एजुकेशन
REET Result 2026: रीट मेन्स के लेवल 1 एग्जाम में अगर आप क्वॉलिफाई हो गए हैं तो जानिए अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से लेकर जॉइनिंग लेटर पाने तक आपको किन 'अग्निपरीक्षाओं' से गुजरना पड़ेगा...
REET Result 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने रीट मेन्स 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है जिसे लेवल 1 शिक्षक भर्ती के लिए आयोजित किया गया था. इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कैटिगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स चेक कर सकते हैं. RSSB ने प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए लेवल 1 और अपर प्राइमरी टीचर की भर्ती के लिए लेवल 2 रिक्रूटमेंट ड्राइव शुरू किया था जिसमें कुल 7,759 वैकेंसी को भरा जाना है.
रीट मेन्स परीक्षा 17 जनवरी से 21 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. जो उम्मीदवार रीट लेवल 1 की परीक्षा में सफल हुए हैं. उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. उम्मीदवारों को अपने रिजल्ट की एक कॉपी अपने पास सुरक्षित रख लेनी चाहिए क्योंकि डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में इस स्कोरकार्ड की जरूरत पड़ेगी.
यह भी पढ़ें- 'भैंस को पूंछ से नहीं, सींगों से पकड़ो', स्टूडेंट्स को मोटिवेट करते हैं Lalu Prasad Yadav के ये 7 Quotes
RSSB ने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के प्रोसेस का शेड्यूल पहले ही जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों का चयन लेवल 2 के लिए हुआ है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 1 जून से 15 जून के बीच पूरी करनी थी. वहीं, जिन उम्मीदवारों का सिलेक्शन लेवल 1 के लिए हुआ है, उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 18 जून से 2 जुलाई 2026 तक पूरी करनी होगी. उम्मीदवारों को अपने डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखने चाहिए और आगे के निर्देशों के लिए नियमित ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करना चाहिए.

रीट यानी राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा राजस्थान सरकार के सरकारी स्कूलों में शिक्षक (थर्ड ग्रेड) बनने के लिए आयोजित की जाने वाली एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है. प्राथमिक स्तर पर यानी पहली से पांचवीं कक्षाओं में पढ़ाने के लिए लेवल 1 और उच्च प्राथमिक स्तर पर यानी छठी से आठवीं कक्षा में पढ़ाने के लिए लेवल 2 का आयोजन किया जाता है. लेवल 1 की इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को 12वीं पास करने के बाद बीएसटीसी (BSTC) या डीएलएड (D.El.Ed) का कोर्स किया होना जरूरी है. वहीं, लेवल 2 की परीक्षा में शामिल होने के लिए ग्रेजुएशन के साथ बीएड (B.Ed) की डिग्री होना अनिवार्य है. इस परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार सरकारी और सरकारी सहायता वाले स्कूलों में पढ़ाने के सिलेक्ट किए जाते हैं.
यह भी पढ़ें- गेटवे ऑफ इंडिया के सबसे पास कौन-सा रेलवे स्टेशन है? सिर्फ 1.8 KM दूरी, चर्च से जुड़ा है नाम
राजस्थान REET के माध्यम से उम्मीदवारों का सिलेक्शन राज्य के सरकारी शिक्षक के पदों के लिए किया जाता है. इसमें शिक्षकों की भर्ती दो चरणों प्रीलिम्स और मेन्स से पूरी होती है. इसके लिए जब भी राज्य सरकार की ओर से वैकेंसी आती है, तब उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होता है. यह परीक्षा कोई तय अंतराल के बाद नहीं होती बल्कि राजस्थान सरकार और एजुकेशन बोर्ड की जरूरत पर निर्भर करती है. जो उम्मीदवार प्रीलिम्स को पास करते हैं, उन्हें मेन्स की परीक्षा में शामिल होना होता है. मेन्स एग्जाम में मिले नंबरों के आधार पर राज्य और कैटिगरी वाइज कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट बनती है. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होता है जिसमें उम्मीदवारों को ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स की जांच के लिए बुलाया जाता है. सभी डॉक्यूमेंट्स सही पाए जाने सफल उम्मीदवारों को उनकी रैंक और प्रिफरेंस के आधार पर स्कूल आवंटित किए जाते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.