एजुकेशन
REET Mains Result 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने REET मेन्स परीक्षा के लेवल 1 और लेवल 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. rssb.rajasthan.gov.in पर इस लिंक पर क्लिक कर चेक करें मेरिट लिस्ट...
REET Mains Result 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने REET मेन्स परीक्षा के लेवल 1 और लेवल 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है. राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों कैंडिडेट्स अब RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से राजस्थान के स्कूलों में कुल 7,759 शिक्षकों के पदों को भरा जाना है. इस वैकेंसी में लेवल 1 के अंतर्गत प्राइमरी टीचर और लेवल 2 के अंतर्गत अपर प्राइमरी टीचर्स के पदों को भरा जाना है.
REET की मुख्य परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थी. जो कैंडिडेट्स रिक्रूटमेंट प्रोसेस के अगले स्टेज के लिए क्वालिफाई हुए हैं, उनका रोल नंबर REET के रिजल्ट पीडीएफ में मौजूद होगा. रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर, मेरिट लिस्ट के डिटेल्स, कैटिगरी वाइज सिलेक्शन की जानकारी और पोस्ट वाइज सिलेक्शन की जानकारी मौजूद है.
उम्मीदवार रीट मेन्स एग्जाम का रिजल्ट चेक और डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- REET Mains Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- यहां आपको Level 1 और Level 2 का रिजल्ट पीडीएफ दिखाई देगा.
- सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल करके अपना रोल नंबर सर्च करें.
- भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट का पीडीएफ अपने पास सुरक्षित करके रख लें.
REET Mains Result 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक
इस भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है. रिक्रूटमेंट की अगली प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया होगी. जिन उम्मीदवारों का नाम रिजल्ट पीडीएफ में है, उन्हें एजुकेशनल वेरिफिकेशन, कैटिगरी डॉक्यूमेंट और दूसरे जरूरी रिकॉर्ड के वेरिफिकेशन के लिए बोर्ड बुलाएगा. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट को चेक कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.