एजुकेशन
REET Mains Result 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी टीचर रिक्रूटमेंट के लिए हुई मेन्स परीक्षा का रिजल्ट अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है, जानें कैसे चेक करें नतीजे...
REET Mains Result 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) ने लेवल 2 के विषयों हिंदी, इंग्लिश और सोशल स्टडीज के लिए REET Mains Result 2026 अपने ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है. जो कैंडिडेट्स राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर रिक्रूटमेंट एग्जाम में शामिल हुए थे, वे सब्जेक्ट वाइज रिजल्ट का पीडीएफ, प्रोविजनल मेरिट लिस्ट और कैटिगरी वाइज कट-ऑफ मार्क्स ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. RSMSSB की यह रिक्रूटमेंट परीक्षा राजस्थान के प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल टीचर के 7,759 पदों के लिए आयोजित की गई थी. जो कैंडिडेट्स शॉर्टलिस्ट होंगे, उन्हें ऑफिशियल पोर्टल के जरिए रीट मेन्स प्री- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस के लिए डिटेल्ड स्क्रूटनी फॉर्म भरना होगा.
RSSB ने REET 2026 की परीक्षा 17 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक राजस्थान के कई जिलों में आयोजित की थी. यह परीक्षा हर दिन दो शिफ्ट में हुई थी . सुबह के शिफ्ट की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 तक हुई थी जबकि दूसरे शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 4:30 तक आयोजित की गई थी. जिन कैंडिडेट्स ने REET प्रीलिम्स क्वॉलिफाई किया था, उन्हें मेन्स परीक्षा में बैठने का मौका मिला था. इन पदों के लिए सैलरी रेंज पे लेवल L-10 के तहत 23,700 रुपये से 41,000 रुपये निर्धारित की गई है.
यह भी पढ़ें- आर्थिक तंगी बनी चुनौती, लेकिन हौसलों ने दिलाई IIT में जगह, जानें गांव के लड़के की सफलता की कहानी
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रीट 2026 का रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
- यहां आपने जिस सब्जेक्ट की परीक्षा दी थी, उससे जुड़े लिंक पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट आपको पीडीएफ फॉर्मेट में दिखाई देगा. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले लें.
उम्मीदवार इस लिंक पर क्लिक करके अपना रीट 2026 का रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं
एग्जाम प्रोसेस खत्म होने के बाद RSSB ने 27 फरवरी को ऑफिशियल आंसर की जारी की थी. इससे उम्मीदवार अपने दिए हुए जवाब की समीक्षा कर सकते थे. बोर्ड ने प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल दोनों ही पदों के लिए नतीजों का ऐलान कर दिया है. रिजल्ट पीडीएफ में उम्मीदवार के नाम के साथ उनके माता-पिता का नाम भी मौजूद है. बोर्ड ने कैटिगरी वाइज कटऑफ मार्क्स भी जारी किया है. भर्ती अभियान के तहत कुल वैकेंसी से तीन गुना ज्यादा उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है. उम्मीदवारों को बोर्ड के निर्देश के मुताबिक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और जांच के अगले स्टेप्स को पूरा करना होगा. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट को विजिट कर सकते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.