Advertisement

RBSE Supplementary Result 2024: राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम्स के नतीजे जारी, यहां करें चेक

राजस्थान बोर्ड ने 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम्स के नतीजे जारी कर दिए हैं, जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...

Latest News
RBSE Supplementary Result 2024: राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम्स के नतीजे जारी, यहां करें चेक

RBSE 12th Result 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

RBSE Supplementary Result 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन अजमेर ने 10वीं और 12वीं क्लास की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाओं में शामिल हुए थे,वे राजस्थान बोर्ड के ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

राजस्थान बोर्ड के सप्लीमेंट्री एग्जाम का पास परसेंट काफी बढ़िया है. कॉमर्स स्ट्रीम में 98.95%, आर्ट्स स्ट्रीम में 96.88% और साइंस स्ट्रीम में 97.75% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

यह भी पढ़ें- राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर फटाफट करें चेक

कैसे चेक करें RBSE Supplementary Result 2024-
- स्टूडेंट्स सबसे पहले आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
- मांगे गए जरूरी डिटेल्स जैसे रोलनंबर और माता का नाम भरें और View Result के बटन पर क्लिक करें.
- आपका रिजल्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा. इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट भी अपने पास जरूर रख लें.

आप यहां क्लिक करके डायरेक्ट भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बता दें 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम्स की मार्कशीट में स्टूडेंट्स का नाम, रोल नंबर, जन्मतिथि और अलग-अलग विषयों में मिले नंबर दिए गए होंगे. यह स्कोर कार्ड प्रोविजनल है और स्टूडेंट्स को अपने स्कूलों से अपना ओरिजनल मार्कशीट कलेक्ट करना होगा. 

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement