एजुकेशन
RBSE Class 12th Commerce Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने 12वीं के कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऐसे अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं...
RBSE 12th Commerce Result 2025 in Hindi: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी RBSE ने आज 22 मई को आरबीएसई कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं. राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं. जिन स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड से 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का एग्जाम दिया है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. मार्कशीट में उम्मीदवार का नाम, सब्जेक्ट वाइज मार्क्स , टोटल स्कोर, डिवीजन और पास/फेल का स्टेटस शामिल होगा.
- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- RBSE 12th Commerce Result 2025 का रिजल्ट पेज खोलें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स सबमिट करें.
- सबमिट करते ही आपका 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.
एसएमएस से अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार RJ12C टाइप करें और इसे 5676750 या 56263 पर भेजें. इसके बाद आपको अपना रिजल्ट एसएमएस से ही देखने की सुविधा मिलेगी. पिछले साल RBSE 12वीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 20 मई को जारी किया गया था और इस स्ट्रीम से 98.95% स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछले साल 26,418 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें लड़कियां 99.51 प्रतिशत के साथ पास हुईं और लड़के 98.66 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.