Advertisement

CBSE से भी एक कदम आगे निकला RBSE, अब साल में दो बार होंगी राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) अगले शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा. पढ़ें पूरी खबर....

Latest News
CBSE से भी एक कदम आगे निकला RBSE, अब साल में दो बार होंगी राजस्थान बोर्ड की 10वीं-12वीं की परीक्षाएं

RBSE Board Exam

Add DNA as a Preferred Source

अगले साल से सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड की परीक्षाओं को साल में दो बार करवाने का ऐलान किया था. राजस्थान बोर्ड सीबीएसई से भी एक कदम आगे निकल गया है. राजस्थान बोर्ड ने 10वीं ही नहीं 12वीं बोर्ड की परीक्षाएं भी अगले साल से दो बार आयोजित करवाने का ऐलान कर दिया है.  राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) अगले शैक्षणिक सत्र से साल में दो बार बोर्ड परीक्षाएं आयोजित करेगा. मंत्री ने कहा कि आरबीएसई के इस फैसले का उद्देश्य परीक्षा के तनाव को कम करना और बेहतर रिजल्ट हासिल करना है.

क्या है राजस्थान बोर्ड की नई व्यवस्था?

आरबीएसई की नई व्यवस्था के तहत सभी स्टूडेंट्स को पहली परीक्षा देनी होगी, जबकि दूसरी परीक्षा वैकल्पिक होगी. इससे रेगुलर और सप्लीमेंट्री दोनों तरह के स्टूडेंट्स अधिकतम तीन सब्जेक्ट में अपने नंबरों में सुधार कर सकेंगे. मंत्री ने बताया कि दोनों प्रयासों में बेहतर प्रदर्शन को अंतिम परिणाम माना जाएगा.

दोनों परीक्षाओं में संपूर्ण पाठ्यक्रम शामिल होगा और एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए समान मूल्यांकन मानदंड लागू होंगे. दूसरे प्रयास का विकल्प चुनने वाले छात्रों को उन विषयों में अपने अंक सुधारने का अवसर मिलेगा जिनमें उन्होंने पहले प्रयास में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया होगा.

RBSE ने अर्धवार्षिक परीक्षा की तारीखों का भी किया ऐलान

शिक्षा मंत्री ने कहा, 'अगले शैक्षणिक सत्र से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं वर्ष में दो बार आयोजित की जाएंगी. पहली परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी, जबकि रेगुलर और सप्लीमेंट्री स्टूडेंट्स अपने अंकों में सुधार के लिए अधिकतम तीन सब्जेक्ट में दूसरी बार परीक्षा दे सकेंगे.'

राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक की अर्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है. शिक्षा विभाग के अनुसार परीक्षाएं 20 नवंबर से 1 दिसंबर तक चलेंगी. हाफ इयरली एग्जाम्स दो शिफ्ट में आयोजित किए जाएंगे. पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 1:15 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी. विभाग के निर्देशानुसार इस बार कक्षा 9 और 11 के लिए 70 प्रतिशत पाठ्यक्रम और कक्षा 10 और 12 के लिए 100 प्रतिशत पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement