एजुकेशन
RBSE 10th and 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड जल्द ही 12वीं और 10वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है. इसे लेकर ऑफिशियल एक्स हैंडल पर जानकारी दी गई है. जानें डिटेल्स...
RBSE Board Result 2025: बोर्ड ऑफ एजुकेशन, राजस्थान (BSER) मई के आखिरी हफ्ते में राजस्थान बोर्ड के 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. आरबीएसई के आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट के नए पोस्ट के मुताबिक रिजल्ट 25 से 28 मई 2025 के बीच जारी किए जाने वाले हैं. जल्द ही निश्चित तारीख की घोषणा की जाएगी. इस साल आरबीएसई कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं. एक बार जारी होने के बाद स्टूडेंट्स अपने आरबीएसई कक्षा 12वीं के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे.
राजस्थान बोर्ड :- 12वीं कक्षा का परिणाम 25 से 28 मई के बीच जारी किया जाएगा, शिक्षामंत्री की मंजूरी के बाद जल्द एक तारीख तय होगी ll @Rajasthanboard #Rajasthanboard ll #12thclassresult2025
— Board of Secondary Education Rajasthan Ajmer (@Rajasthanboard) May 20, 2025
एक बार राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप नतीजे चेक कर पाएंगे-
- RBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
- RBSE Class 12th Board Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और जन्मतिथि एंटर करें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपको राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए इसका प्रिंटआउट लेना न भूलें.
राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट जारी होने के बाद जो स्टूडेंट्स एक या दो सब्जेक्ट में पास नहीं हुए हैं, वे सप्लीमेंट्री एग्जाम में शामिल हो सकते हैं. राजस्थान बोर्ड की सप्लीमेंट्री परीक्षाएं सितंबर 2025 में आयोजित होने की उम्मीद है. राजस्थान बोर्ड का परिणाम आने के बाद स्टूडेंट्स इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इससे उन्हें अपने स्कोर को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. इसके अलावा बोर्ड रिवैल्यूएशन और रिचेकिंग के लिए भी विंडो खोलेगा जिसके लिए प्रति सब्जेक्ट 300 रुपये का शुल्क लगेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.