एजुकेशन
RBSE Ajmer Board Class 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं, जानें इस साल किसने मारी बाजी...
RBSE 12th Result 2025 in Hindi: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने आज 22 मई 2025 को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के 8.9 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 6 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थीं. अब स्टूडेंट्स अपना 12वीं बोर्ड का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर एंटर करके सबमिट करना होगा.
साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट इस साल 94.43 फीसदी रहा. आर्ट्स स्ट्रीम का रिजल्ट 97.70 फीसदी रहा, वहीं कॉमर्स स्ट्रीम से 99.07 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए. राजस्थान बोर्ड कॉर्मस स्ट्रीम में 28248 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 28010 स्टूडेंट्स एग्जाम में शामिल हुए थे और इसमें से 27750 स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में पास हुए हैं. वहीं आर्ट्स स्ट्रीम में लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने बाजी मार ली है. आर्ट्स स्ट्रीम में 267737 लड़के और 297609 लड़कियां पास हुई हैं.
राजस्थान 12वीं बोर्ड के स्टूडेंट्स इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने नतीजे चेक और डाउनलोड कर सकते हैं-
स्टेप 1: आधिकारिक आरबीएसई वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर Rajasthan Board Result Link पर क्लिक करें
स्टेप 3: अपने लॉगइन डिटेल्स जैसे रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और दूसरे डिटेल्स भरकर सबमिट करें.
स्टेप 4: BSER 2025 Result आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: भविष्य में इस्तेमाल के लिए राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट डाउनलोड करें और सहेजें.
जो स्टूडेंट्स अपने रिजल्ट से नाखुश हैं वे रिचेकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. इसके अलावा जो स्टूडेंट्स 1 या 2 सब्जेक्ट में फेल हो गए हैं उन्हें सप्लीमेंट्री एग्जाम्स में बैठने का मौका दिया जाएगा. पिछले साल राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट 20 मई को घोषित किया गया था. पिछले साल कॉमर्स में पास प्रतिशत 98.95 फीसदी दर्ज किया गया था, जबकि कला और विज्ञान में पास प्रतिशत 96.88 फीसदी और 97.75 फीसदी था.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.