Advertisement

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज इतने बजे होगा जारी, rajshaladarpan.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं क्लास का रिजल्ट आज शाम 5 बजे जारी होने वाला है, जानें किन वेबसाइट्स से आप अपना मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे...

Latest News
RBSE 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 8वीं का रिजल्ट आज इतने बजे होगा जारी, rajshaladarpan.nic.in पर ऐसे कर पाएंगे डाउनलोड

Bihar Board 10th Result 2026 (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

RBSE 8th Result 2025: राजस्थान शिक्षा विभाग आज 26 मई को शाम 5 बजे कक्षा 8वीं के फाइनल रिजल्ट की घोषणा करेगा. एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स और पैरेंट्स शाला दर्पण वेबसाइट (rajshaladarpan.nic.in) और PSP पोर्टल (rajpsp.nic.in) पर परिणाम देख सकते हैं. अभी तक RBSE कक्षा 5वीं के परिणामों के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के रिजल्ट ऑनलाइन देखने के लिए छात्रों को रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करना होगा.

RBSE 8th Result 2025 कैसे डाउनलोड करें- 

- ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाएं. 
- जिस क्लास का रिजल्ट का आप चेक करना चाहते हैं उसका रिजल्ट लिंक खोलें.
- अपने लॉगिन डिटेल्स एंटर करें.
- सबमिट करें और परिणाम ऑनलाइन चेक करें.

ऑनलाइन उपलब्ध मार्कशीट प्रोविजनल है और स्टूडेंट्स को आने वाले दिनों में उनके संबंधित स्कूलों से उनके ऑफिशियल डॉक्यूमेंट और सर्टिफिकेट हासिल होंगे. पिछले साल RBSE 5वीं और 8वीं के नतीजे मई में घोषित किए गए थे. पिछले साल कक्षा 5 की परीक्षा के लिए लगभग 14.37 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि कक्षा 8 की परीक्षा के लिए लगभग 12.50 लाख स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था. कक्षा 5 में पास परसेंट 97.06 प्रतिशत था जबकि कक्षा 8 के लिए यह 95.72 प्रतिशत था.

 आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33% मार्क्स हासिल करने होंगे. अगर कोई स्टूडेंट दो से अधिक विषयों में 33% से कम नंबर पाता है तो उसे फेल माना जाएगा और उसे दोबारा उसी क्लास में पढ़ाई करनी पड़ सकती है. इस बीच राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) जल्द ही कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने की उम्मीद कर रहा है. वहीं कक्षा 12 के परिणाम घोषित किए जा चुके हैं और आरबीएसई ने कहा कि 10वीं के परिणाम जल्द ही घोषित किए जाएंगे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement