एजुकेशन
राजस्थान बोर्ड जल्द ही 5वीं क्लास के नतीजे भी जारी करने वाला है, जानें ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, jresults.nic.in, rajresults.nic.in से कैसे डाउनलोड कर पाएंगे मार्कशीट
RBSE 5th class Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं, 10वीं और 8वीं के नतीजे जारी कर चुका है और अब 5वीं क्लास के स्टूडेंट्स बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं. बोर्ड से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 के परिणाम 29 या 30 मई 2025 को जारी होने की उम्मीद है. रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.rajasthan.gov.in, jresults.nic.in, rajresults.nic.in पर ऑनलाइन उपलब्ध होंगे.
स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का इस्तेमाल करके अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं. शिक्षा मंत्री औपचारिक रूप से परिणामों की घोषणा करेंगे जिसमें जिलेवार पास प्रतिशत भी शामिल होंगे. राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद जल्द ही ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकता है.
राजस्थान बोर्ड कक्षा 5 का रिजल्ट 29 या 30 मई को जारी किया जाएगा. बोर्ड ने कहा है कि अगले तीन दिनों में रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट लिंक एक्टिव हो जाएगा. स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर का उपयोग करके ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकेंगे.
स्टूडेंट्स और उनके अभिभावकों को अपडेट के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइटों की निगरानी करनी चाहिए. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्कशीट डाउनलोड लिंक सक्रिय हो जाएगा. 27 मई 2025 को रजिस्ट्रार का बयान आया जिसमें बताया गया कि आरबीएसई कक्षा 5 का परिणाम 29 मई 2025 को घोषित किया जाएगा. यह अपडेट रजिस्ट्रार ऑफ एजुकेशन डिपार्टमेंट एग्जामिनेशन बीकानेर ने शेयर किया गया था.
आरबीएसई कक्षा 5 का रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- ऑफिशियल वेबसाइट में से एक पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर RBSE 5th Class Result 2025 के लिंक पर क्लिक करें.
- इसके बाद अपने रोल नंबर और दूसरे जरूरी डिटेल्स एंटर करें और Submit और Check Result पर क्लिक करें.
- इसके बाद आपकी मार्कशीट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए प्रिंट कर लें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.