एजुकेशन
राजस्थान बोर्ड आज 12वीं के नतीजे जारी करने वाला है, जानें रिजल्ट जारी होने के बाद किन वेबसाइट्स पर इसे चेक कर पाएंगे आप...
RBSE 12th Result 2025: आज 22 मई तो राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजे जारी होंगे. बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन राजस्थान ने शाम 5 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है. प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख पाएंगे. बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार आरबीएसई कक्षा 12 के रिजल्ट शिक्षा मंत्री मदन दिलावर घोषित करेंगे. राजस्थान बोर्ड की सभी स्ट्रीम साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स के नतीजे एक साथ ही जारी किए जाएंगे.
बोर्ड ने बताया कि इस साल कुल 8,93,616 स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड 12वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें साइंस के 2,73,984, कॉमर्स के 28,250 और आर्ट्स के 5,87,475 के साथ वरिष्ठ उपाध्याय के 3907 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. राजस्थान कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की गई थी. चिल्ड्रन विद स्पेशल नीड (सीडब्ल्यूएसएन) स्टूडेंट्स के लिए परीक्षा 1 से 4 मार्च तक हुई थी. नियमित परीक्षा सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और सीडब्ल्यूएसएन परीक्षा सुबह 8:30 से 12:45 बजे तक आयोजित की गई थी.
- rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
- जरूरत के मुताबिक 12th साइंस, आर्ट्स या कॉमर्स रिजल्ट पेज खोलें.
- अपने लॉगइन डिटेल्स सबमिट करें.
- सबमिट करते ही आपका 12वीं का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंट आउट लेना न भूलें.
पिछले साल RBSE 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जून में घोषित किया गया था. परीक्षा के लिए कुल 652444 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिनमें से 640239 स्टूडेंट परीक्षा में शामिल हुए थे और 616745 स्टूडेंट्स पास हुए थे. 12वीं आर्ट्स का पास परसेंट 96.33 प्रतिशत था. इसके अलावा कक्षा 12वीं के साइंस और कॉमर्स के नतीजे मई में घोषित किए गए थे. कॉमर्स में कुल पास परसेंट 96.60 प्रतिशत था और साइंस स्ट्रीम में पास परसेंट 95.65 प्रतिशत था. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह दी जाती है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.