एजुकेशन
राजस्थान बोर्ड जल्द ही 12वीं क्लास के नतीजे जारी कर सकता है, जानें नतीजे जारी होने के बाद कैसे डाउनलोड कर पाएंगे मार्कशीट...
RBSE 12th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी करने वाला है. रिजल्ट जारी होने के बाद वो सभी स्टूडेंट्स जो राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट यानी rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा 6 मार्च 2025 से 7 अप्रैल 2025 तक हुई थी और लगभग 11 लाख स्टूडेंट्स इस परीक्षा में बैठे थे. स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अपना रोल नंबर एंटर करके अपनी मार्कशीट हासिल कर सकते हैं, लेकिन यह भी ध्यान रखें कि ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है और ओरिजनल मार्कशीट स्कूल प्रशासन से ही हासिल होगा. राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर कम से कम 33 फीसदी मार्क्स हासिल करने होंगे.
स्टेप 1- RBSE की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं.
स्टेप 2- होमपेज पर 'RBSE Class 12th Results 2025' का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें.
स्टेप 3- लॉग इन करने के लिए स्क्रीन पर एक नई विंडो दिखाई देगी.
स्टेप 4- अपना रोल नंबर जैसे जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें.
स्टेप 5- सबमिट करने के बाद आपका राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 6- अपने डिटेल्स और स्कोर को ठीक से जांचें और पेज डाउनलोड करें.
स्टेप 7- अपने स्कोर कार्ड का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए सुरक्षित रखें.
साल 2024 में राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं के लिए कुल पास प्रतिशत 94 प्रतिशत था. आर्ट्स स्ट्रीम के लिए पास प्रतिशत 96.88 प्रतिशत, साइंस के लिए 97.73 प्रतिशत और कॉमर्स के लिए 98.95 प्रतिशत था. सभी स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अहम अपडेट्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.