Advertisement

RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी, rajeduboard.rajasthan.gov.in पर फटाफट करें चेक

राजस्थान बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. आप ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं.

Latest News
RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीजे जारी,  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर फटाफट करें चेक

RBSE Result 2024

Add DNA as a Preferred Source

RBSE 12th Result 2024: राजस्थान बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं. राजस्थान बोर्ड ने साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों ही स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं. स्टूडेंट्स राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

इस साल राजस्थान बोर्ड के 12वीं के साइंस स्ट्रीम का पास परसेंट 97.73 फीसदी, कॉमर्स स्ट्रीम का पास परसेंट 98.95 फीसदी और आर्ट्स स्ट्रीम का पास परसेंट 96.88 फीसदी रहा.

यह भी पढ़ें- स्टूडेंट को 200 में से मिले 212 नंबर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ रिजल्ट

कैसे चेक करें RBSE 12th Result 2024
-सबसे पहले  राजस्थान बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर 12 Board Results 2024 के लिंक पर क्लिक करें.
- आप नए पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे. अब अपना स्ट्रीम जैसे साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स चुनें.
- अब मांगे गए जरूरी डिटेल्स डालकर सबमिट बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगा.
- इसे डाउनलोड कर लें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे अपने पास सुरक्षित रख लें.

यह भी पढ़ें- माफिया डॉन अतीक अहमद के दोनों बेटे CISCE बोर्ड की परीक्षा में पास, जानें कितने परसेंट नंबर मिले

राजस्थान बोर्ड के 12वीं के एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को न्यूनतम 33 फीसदी अंक या D ग्रेड लाने जरूरी है. इस साल राजस्थान बोर्ड के एग्जाम 29 फरवरी से 4 अप्रैल के बीच आयोजित किए गए थे .करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड से 10वीं और 12वीं का एग्जाम दिया है.

एजुकेशन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर पाने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement