Advertisement

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? पिछले साल 93.03% स्टूडेंट्स हुए थे पास

Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड जल्द ही 10वीं क्लास के नतीजे भी जारी करने वाला है, यहां जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
RBSE 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कब आएगा? पिछले साल 93.03% स्टूडेंट्स हुए थे पास

RBSE 10th Result 2026 (सांकेतिक तस्वीर)

Add DNA as a Preferred Source

RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) जल्द ही अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित करेगा. एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवार rajeduboard.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. हालांकि अभी आधिकारिक रूप से RBSE 10वीं के परिणाम की तारीख और समय की पुष्टि नहीं की गई है. राजस्थान बोर्ड 22 मई 2025 को कक्षा 12 के नतीजे जारी कर चुका है. ऐसे में 10वीं बोर्ड के रिजल्ट भी जल्द जारी होने की उम्मीद की जा रही है.

RBSE 10th Result 2025 प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

राजस्थान कक्षा 12 की तरह ही राजस्थान कक्षा 10वीं के परिणाम भी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित किए जाएंगे. परिणामों के साथ RBSE के पास प्रतिशत, जिलेवार पास प्रतिशत, लिंग-वार विवरण और दूसरी जानकारी जारी करने की भी उम्मीद है. इस साल आरबीएसई ने कक्षा 10 की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल तक आयोजित की थी.

RBSE 10th Result 2025 पिछले साल कैसा था रिजल्ट

पिछले साल RBSE ने 29 मई को कक्षा 10 के परिणाम घोषित किए थे. 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 10,39,895 स्टूडेंट्स परीक्षा में शामिल हुए थे. साल 2024 10वीं  बोर्ड का पास प्रतिशत 93.03 प्रतिशत था. इनमें लड़कियों का पास परसेंट 93.46% और लड़कों का पास परसेंट 92.64% रहा.

RBSE 10th Result 2025 कब होगी कंपार्टमेंट परीक्षा

राजस्थान बोर्ड के 10वीं क्लास में अगर कोई स्टूडेंट एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो उसे कंपार्टमेंट परीक्षा देने की अनुमति दी जा सकती है. रिजल्ट जारी होने के बाद राजस्थान बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम्स की तारीखों का ऐलान भी करेगा. किसी विषय में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को कम से कम 33% अंक लाने होंगे. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे अपडेट के लिए नियमित रूप से राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in को विजिट करते रहें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement