एजुकेशन
Rajasthan Board 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है, यहां जानें सारी डिटेल्स...
RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करने वाला है. इसके लिए बोर्ड एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन करेगा. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर शाम 4 बजे कोटा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आरबीएसई कक्षा 10 के परिणाम घोषित करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोर्ड प्रशासक और संभागीय आयुक्त महेश चंद्र शर्मा के साथ दूसरे अधिकारी भी शामिल होंगे. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को अपने एडमिट कार्ड में छपा रोल नंबर याद करना होगा.
एक बार रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट आरबीएसई बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे. इस साल इस साल कुल 10,16,963 स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड ने 10वीं की परीक्षा देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. राजस्थान बोर्ड कक्षा 10 की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल के बीच नौ दिनों में आयोजित की गई थी. कक्षा 10 के लिए आरबीएसई बोर्ड परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई थीं.
राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए बीएसईआर कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रोल नंबर सहित पूछे गए बाकी क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें.
स्टेप 4: आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें.
पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 29 मई को जारी किए थे. 2024 में 93.03 प्रतिशत स्टूडेंट्स आरबीएसई 10वीं की परीक्षा में पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46 प्रतिशत था और लड़कों का पास प्रतिशत 92.64 प्रतिशत था. पिछले साल आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. उनमें से 10,39,895 स्टूडेंट्स राजस्थान 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे और 9,67,392 स्टूडेंट्स पास हुए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.