Advertisement

RBSE Class 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 93.6% स्टूडेंट्स हुए पास

Rajasthan Board RBSE 10th Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं. जानें कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट और बाकी सारी डिटेल्स...

Latest News
RBSE Class 10th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में लड़कियों ने मारी बाजी, 93.6% स्टूडेंट्स हुए पास

RBSE 10th Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

राजस्थान आरबीएसई 10th क्लास रिजल्ट 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं. जिन स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड से 10वीं की परीक्षा दी है, वे ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किया गया. राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नतीजों का ऐलान किया. इस दौरान बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर और डिविजनल कमिश्नर महेश चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे.

RBSE 10th Result 2025: कैसा रहा इस साल का रिजल्ट

इस साल राजस्थान बोर्ड से 10वीं की परीक्षा में 93.6% स्टूडेंट्स पास हुए हैं. हर साल की तरह इस बार भी राजस्थान मैट्रिक बोर्ड की परीक्षा में लड़कियों ने बाजी मार ली. लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से बेहतर रहा.

इस साल कुल 10,16,963 स्टूडेंट्स ने राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था. राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा 6 मार्च से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी. यह परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 8.30 बजे से 11.45 बजे तक हुई थी. ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा स्टूडेंट्स एसएमएस और डिजिलॉकर के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. राजस्थान बोर्ड 10वीं में एक या दो सब्जेक्ट में फेल होने वाले स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम्स में शामिल हो सकते हैं. सप्लीमेंट्री एग्जाम की तारीखों का ऐलान मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी होने के बाद किया जाएगा. 

RBSE 10th Result 2025: कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: आरबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajresults.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: वेबसाइट पर दिए गए बीएसईआर कक्षा 10 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें
स्टेप 3: रोल नंबर सहित पूछे गए बाकी क्रेडेंशियल दर्ज करके सबमिट करें.
स्टेप 4: आरबीएसई कक्षा 10 का रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें.

RBSE 10th Result 2025 पिछले साल कैसा रहा था रिजल्ट

पिछले साल राजस्थान बोर्ड ने 10वीं के नतीजे 29 मई को जारी किए थे.  2024 में 93.03 प्रतिशत स्टूडेंट्स आरबीएसई 10वीं की परीक्षा में पास हुए थे. लड़कियों का पास प्रतिशत 93.46 प्रतिशत था और लड़कों का पास प्रतिशत 92.64 प्रतिशत था. पिछले साल आरबीएसई कक्षा 10 परीक्षा के लिए कुल 10,60,751 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था. उनमें से 10,39,895 स्टूडेंट्स राजस्थान 10वीं बोर्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे और  9,67,392 स्टूडेंट्स पास हुए थे.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement