एजुकेशन
Shala Darpan 8th Result 2025: राजस्थान बोर्ड ने 8वीं बोर्ड के नतीजे जारी कर दिए हैं. इस साल 22,22,369 स्टूडेंट्स आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा में सफल हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 96.66% है. जानें डिटेल्स...
RBSE 8th Result 2025: एलिमेंट्री एजुकेशन के डायरेक्टर सीता राम जाट ने आज राजस्थान बोर्ड कक्षा 8वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया. जिन स्टूडेंट्स ने RBSE से 8वीं कक्षा की परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल पोर्टल rajshaladarpan.nic.in और rajpsp.nic.in पर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रिजल्ट पेज पर अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ चेक करना होगा. इस साल 22,22,369 स्टूडेंट्स आरबीएसई कक्षा 8 की परीक्षा में सफल हुए हैं और कुल पास प्रतिशत 96.66% है.
आरबीएसई कक्षा 8 बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट तक पहुंचने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट rajshaladarpan.nic.in या rajpsp.nic.in पर जाना होगा. इसके बाद उन्हें होमपेज पर 'RBSE Class 8th Result 2025' के लिंक पर क्लिक करना होगा और अपना सीट नंबर एंटर करके सबमिट का चेक रिजल्ट पर च्लिक करना होगा.
राजस्थान 8वीं बोर्ड के रिजल्ट में उम्मीदवारों को मार्क्स के अलावा उनके डिटेल्स भी दिखाई देंगे. स्टूडेंट्स को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट डाउनलोड करें या भविष्य के संदर्भ के लिए स्क्रीनशॉट लें. इसके अलावा RBSE कक्षा 8वीं की ऑनलाइन मार्कशीट प्रोविजनल है. आधिकारिक मार्कशीट और प्रमाण पत्र स्टूडेंट्स को आने वाले दिनों में उनके संबंधित स्कूलों से मिल पाएंगे.
आरबीएसई कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को प्रत्येक विषय के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत मार्क्स हासिल करने होंगे. अगर कोई स्टूडेंट दो से अधिक विषयों में 33 प्रतिशत से कम अंक हासिल करता है तो उसे फेल माना जाएगा और उसे दोबारा 8वीं क्लास में ही पढ़ाई करनी पड़ेगी.
पिछले साल 2024 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 8 की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी जिसमें 13 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इस परीक्षा में 13,05,355 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे और 12,33,702 स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा पास की थी. पिछले साल 8वीं बोर्ड का पास परसेंट 94.50 प्रतिशत रहा. रिजल्ट 17 मई को घोषित किए गए थे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.