Advertisement

RSSB 4th Grade Results 2025-26: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का रिजल्ट आज, नोट कर लें टाइमिंग

Rajasthan 4th Grade Result Download 2026: RSSB आज राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. आरएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है. जानें डिटेल्स...

Latest News
RSSB 4th Grade Results 2025-26: राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती का रिजल्ट आज, नोट कर लें टाइमिंग

MP Police Constable Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

Rajasthan RSMSSB 4th Grade Result 2026: राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड (RSSB) आज राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करेगा. आरएसएसबी बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर इस बात की जानकारी दी है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार रिजल्ट जारी होने के बाद अपने लॉगिन डिटल्स का इस्तेमाल करके ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

राजस्थान ग्रेड 4 भर्ती अभियान 2025 के तहत राज्य भर में कुल 53,749 वैकेंसी को भरा जाना है. चतुर्थ श्रेणी की लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2024 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. इस परीक्षा में 21.7 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे. निर्धारित कट-ऑफ मार्क्स के बराबर या उससे अधिक नंबर लाने वाले उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में प्रवेश के पात्र होंगे. जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में पास होंगे उन्हें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा.

Rajasthan 4th Grade Result 2026: कैसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर पाएंगे-

  • बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर Result सेक्शन पर क्लिक करें.
  • RSSB Grade 4 Result 2025 का लिंक ढूंढें और उसपर क्लिक करें.
  • अगर जरूरी हो तो अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि एंटर करें.
  • आपका रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट में स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.

इस परीक्षा में सिलेक्ट होने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा पास होने का सर्टिफिकेट और हिंदी/राजस्थानी भाषा का ज्ञान होना अनिवार्य है. इसके अलावा उनकी आयु निर्धारित सीमा के भीतर होनी चाहिए. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करते रहें और रिजल्ट जारी होने के बाद उसे देखने के लिए अपने लॉगइन क्रेडेंशियल पहले से तैयार रखें.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement