Advertisement

QS World University Rankings 2026: दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है? जानें किस नंबर पर आते हैं भारत के इंस्टीट्यूट्स

QS World University Rankings 2026: क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी कौन सी है? यहां देखें टॉप 20 इंस्टीट्यूट्स की पूरी लिस्ट...

Latest News
QS World University Rankings 2026: दुनिया की टॉप यूनिवर्सिटी कौन सी है? जानें किस नंबर पर आते हैं भारत के इंस्टीट्यूट्स

QS World university Rankings 2026

Add DNA as a Preferred Source

QS World University Rankings 2026: दुनिया की बेस्ट यूनिवर्सिटी की रैंकिंग जारी हो गई है. QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में दुनिया के सबसे बढ़िया यूनिवर्सिटी और कॉलेजों का नाम बताया गया है. इस लिस्ट में अमेरिकी के  मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने 100 स्कोर के साथ टॉप रैंक हासिल की है. इसके बाद लंदन का इंपीरियल कॉलेज 99.4 के स्कोर के साथ दूसरे नंबर पर है. दुनिया भर में 100 से अधिक जगहों के 1,500 से अधिक यूनिवर्सिटी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 2026 में शामिल हैं. स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी 98.9 स्कोर के साथ तीसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- सिर्फ Shubhanshu Shukla ही नहीं, लखनऊ के City Montessori School से पढ़ी हैं ये 5 हस्तियां

इस लिस्ट में भारत के भी कुछ इंस्टीट्यूट्स शामिल हैं. भारत की यूनिवर्सिटी में से IIT दिल्ली टॉप पर है जिसे इस लिस्ट में 123वां नंबर मिला है. इसके बाद IIT बॉम्बे 129वीं रैंक के साथ दूसरे नंबर पर है और फिर IIT मद्रास 180वें नंबर पर है. टॉप 200 ग्लोबल यूनिवर्सिटी की लिस्ट में सिर्फ ये तीन भारतीय इंस्टीट्यूट हैं.

QS World university Rankings: दुनिया की टॉप 20 यूनिवर्सिटी

रैंक 1: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT)
रैंक 2: इंपीरियल कॉलेज लंदन
रैंक 3: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
रैंक 4: ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी
रैंक 5: हार्वर्ड यूनिवर्सिटी
रैंक 6: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी
रैंक 7: ETH ज्यूरिख
रैंक 8: नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर (एनयूएस)
रैंक 9: यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (यूसीएल)
रैंक 10: कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक)
रैंक 11: द यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग
रैंक 12: नानयांग टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, सिंगापुर (एनटीयू सिंगापुर)
रैंक 13: शिकागो यूनिवर्सिटी
रैंक 14: पेकिंग यूनिवर्सिटी
रैंक 15: पेन्सिलवेनिया यूनिवर्सिटी
रैंक 16: कॉर्नेल यूनिवर्सिटी
रैंक 17: सिंघुआ यूनिवर्सिटी, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले (यूसीबी)
रैंक 19: मेलबर्न यूनिवर्सिटी
रैंक 20: न्यू साउथ वेल्स यूनिवर्सिटी (UNSW सिडनी)

क्यूएस के मुताबिक पिछले साल की तुलना में वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2026 में लगभग 500 यूनिवर्सिटी ने अपने प्रदर्शन में सुधार किया है. इनमें सबसे अधिक बढ़ोतरी मलेशिया की सनवे यूनिवर्सिटी को हुई है जिसने करीब 120 रैंक का सुधार किया है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement