एजुकेशन
अगर आपने पंजाब पुलिस की कांस्टेबल भर्ती का सीबीटी एग्जाम दिया है, तो आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर इसकी आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, यहां जानें उत्तर कुंजी डाउनलोड करने और उस पर आपत्ति करने का तरीका...
Punjab Police Answer Key 2026: पंजाब पुलिस ने कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के सीबीटी एग्जाम में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान का मकसद डिस्ट्रिक्ट और आर्म्ड कैडर में कुल 3,298 पदों को भरना है.
प्रोविजनल आंसर की से अपने नंबरों का मिलान करके उम्मीदवार अपने संभावित नंबरों का पता लगा सकते हैं. यह आंसर की पीडीएफ फॉर्मेट में मौजूद है. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल की मदद से यह आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं.
उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके पंजाब पुलिस कांस्टेबल की आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले पंजाब पुलिस की ऑफिशियल वेबसाइट punjabpolice.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर जाकर Punjab Police Constable answer key 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि की मदद से लॉगइन करें.
- आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर शिफ्ट वाइज रिस्पॉन्स शीट और आंसर की दिखाई देगी.
- इस पीडीएफ को डाउनलोड करें और इसकी मदद से अपने उत्तरों का मिलान करें.
जो उम्मीदवार आंसर की, के किसी जवाब पर ऑब्जेक्शन करना चाहते हैं, वे 7 अगस्त 2026 को शाम 4 बजे तक ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें प्रति सवाल 50 रुपये का शुल्क देना होगा. यह शुल्क उम्मीदवार ऑनलाइन क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से अदा कर सकते हैं. बिना वैलिड प्रूफ के कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी.
पंजाब पुलिस कांस्टेबल का सीबीटी एग्जाम 1 से 30 जुलाई के बीच पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था. सीबीटी एग्जाम में दो पेपर हुए थे. पहला पेपर मेरिट पेपर था जिसमें 1 नंबर के 100 सवाल पूछे गए थे. जबकि दूसरा पेपर पंजाबी लैंग्वेज का क्वॉलिफाइंग नेचर का था. इसमें 50 नंबरों के 50 सवाल पूछे गए थे. ये क्वॉलिफाइंग नेचर का था. दोनों ही पेपर में किसी भी तरह की कोई निगेटिव मार्किंग नहीं थी. अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट को चेक करने की सलाह दी जाती है.