Advertisement

PSTET 2024: इस डेट तक करें पंजाब TET के लिए आवेदन, pstet.pseb.ac.in पर यूं करें अप्लाई

पंजाब टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. आप इस एग्जाम से जुड़े सारे डिटेल्स यहां चेक कर सकते हैं...

Latest News
PSTET 2024: इस डेट तक करें पंजाब TET के लिए आवेदन, pstet.pseb.ac.in पर यूं करें अप्लाई

PSTET 2024

Add DNA as a Preferred Source

PSTET 2024: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड PSEB ने पंजाब राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (PSTET) 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pstet.pseb.ac.in पर 4 नवंबर 2024 तक इसके लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. वहीं एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 5 से 8 नवंबर तक खुला रहेगा और उम्मीदवार अपने फॉर्म में जरूरी बदलाव कर पाएंगे. PSTET 2024 की परीक्षा 1 दिसंबर को होनी निर्धारित है. 

यह भी पढ़ें- IIM ग्रेजुएट जिसने 30 लाख की पैकेज छोड़ की UPSC की तैयारी, जानें IAS Abhinav Siwach की सक्सेस स्टोरी

कैसे करें PSTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन
PSTET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए स्टूडेंट्स इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. 
स्टेप 1- आधिकारिक वेबसाइट यानी pstet.pseb.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर 'PSTET Online Registration' वाले लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा. खुद को रजिस्टर करें और ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने के लिए आगे बढ़ें.
स्टेप 4: एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.

आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं

कौन कर सकता है आवेदन
पंजाब टीईटी परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए कोई खास आयु सीमा निर्धारित नहीं है बशर्ते उम्मीदवार के पास आवश्यक योग्यताएं हों. PSTET पेपर 1 के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 45% अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए और साथ ही 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन के अंतिम वर्ष की परीक्षा पास होना या उसमें शामिल होना चाहिए.

यह भी पढ़ें- लगातार फेल होने पर नहीं मानी हार, बिना कोचिंग क्रैक की UPSC, पढ़ें IPS आशना चौधरी की सफलता की कहानी

कितना देना होगा आवेदन शुल्क
PSTET 2024 के लिए सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए रजिस्ट्रेश फीस एक पेपर के लिए ₹ 1000/- और दोनों पेपर के लिए 2000/- है. एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹ 500/- और दोनों पेपर के लिए रजिस्ट्रेशन फीस ₹ 1000/- है. दूसरे राज्यों के उम्मीदवारों को एक पेपर के लिए ₹ 1000/- और दोनों पेपर के लिए ₹ 2000/- का भुगतान करना होगा. उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन ही करना होगा.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement