एजुकेशन
PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026: PSSSB ने एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. ऑफिशियल वेबसाइट के इस लिंक से फटाफट डाउनलोड करें हॉल टिकट....
PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विसेस सिलेक्शन बोर्ड (PSSSB) ने एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन कैंडिडेट्स ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपना हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर sssb.punjab.gov.in विजिट कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के जरिए 197 पदों पर भर्तियां की जानी है.
PSSSB एक्साइज इंस्पेक्टर रिक्रूटमेंट एग्जाम 2026 का आयोजन पंजाब सरकार के एक्साइज एंड टेक्सेशन डिपार्टमेंट में ग्रुप सी एक्साइज एंड टेक्सेशन इंस्पेक्टर पोस्ट पर भर्ती के लिए किया जा रहा है. एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, एग्जाम सेंटर, रिपोर्टिंग टाइम, एग्जाम टाइम, फोटो, साइन और परीक्षा के दिन के लिए अहम जानकारी जैसे डिटेल्स दिए गए हैं.
उम्मीदवार अपना एक्साइज इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- पीएसएसबी की ऑफिशियल वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं.
- Latest Update सेक्शन पर क्लिक करें और Excise Inspector Admit Card 2026 का लिंक खोलें.
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन एंटर करें और सबमिट बटन दबाएं.
- आपका एडमिट कार्ड आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे चेक करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट ले लें.
PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक
पंजाब एक्साइज इंस्पेक्टर की परीक्षा 31 मई को पेन एंड पेपर मोड में दो चरणों में आयोजित की जाएगी. पहला चरण सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरा चरण दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक चलेगा. उम्मीदवारों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. एडमिट कार्ड के साथ उम्मीदवार को एक वैलिड फोटो आईडी कार्ड जैसे आधार कार्ड, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस लाना होगा. इसके साथ ही उन्हें अपने साथ पासपोर्ट साइज का फोटो भी लाना होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे हॉल टिकट पर दी गई सभी जानकारियों को चेक कर लें और अगर उन्हें इसमें किसी तरह की कोई गड़बड़ी नजर आती है तो इसकी जानकारी तुरंत बोर्ड को दें.
PSSSB Excise Inspector Admit Card 2026: एग्जाम पैटर्न
पंजाब एक्साइज भर्ती की लिखित परीक्षा में दो पेपर होंगे. पहला पेपर क्वॉलिफाइंग नेचर का होगा जिसमें 50 नंबर के 50 सवाल पंजाबी भाषा से पूछे जाएंगे. वहीं, दूसरे पेपर के आधार पर ही मेरिट तैयार की जाएगी. इसमें जनरल नॉलेज, पंजाब हिस्ट्री एंड कल्चर, रीजनिंग, इंग्लिश, पंजाबी और आईसीटी से सवाल पूछे जाएंगे. यह पेपर 100 नंबरों का होगा जिसे ढाई घंटे में पूरा करना होगा. गलब जवाब देने पर 0.25 मार्क्स काट लिए जाएंगे.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.