एजुकेशन
Punjab Board 10th Result 2026, pseb.ac.in: पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका है, जानें ऑफिशियल वेबसाइट, डिजिलॉकर या एसएमएस के माध्यम से आप अपना स्कोरकार्ड कैसे चेक कर सकते हैं...
PSEB Board 10th Result 2026: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने पंजाब बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. पीएसईबी के अध्यक्ष अमरपाल सिंह ने मोहाली स्थित पीएसईबी के कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पीएसईबी 10वीं के नतीजे जारी किए. जो स्टूडेंट्स इस साल पंजाब बोर्ड से हाईस्कूल की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. इस साल पंजाब बोर्ड ने 6 मार्च से 1 अप्रैल तक हाईस्कूल की परीक्षाएं आयोजित करवाई थी. इसमें 2.84 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.
पंजाब बोर्ड हाईस्कूल का रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- PSEB की ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.
- PSEB 10th Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- लॉगइन विंडो में अपना रोल नंबर एंटर करें और डिटेल्स सबमिट करें.
- अब PSEB Class 10 2026 के लिंक पर क्लिक करें.
- अपने डिटेल्स सबमिट करें और अब आपको पीएसईबी कक्षा 10 का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
- अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसे सेव कर लें.
PSEB Board 10th Result 2026: डिजिलॉकर से कैसे डाउनलोड करें पंजाब बोर्ड हाईस्कूल की मार्कशीट?
- DigiLocker की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर जाएं.
- आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
- Education सेक्शन में जाएं और पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) को सिलेक्ट करें.
- कक्षा 10 की मार्कशीट पर क्लिक करें.
- अपना रोल नंबर और पास होने का साल एंटर करें.
- आपकी मार्कशीट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगी. इसे डाउनलोड करें.
स्टूडेंट्स एसएमएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इसके लिए अपने मोबाइल पर एसएमएस ऐप खोलें. PB10 [रोल नंबर] टाइप करके इसे 5676750 पर भेज दें. इसके बाद पंजाब बोर्ड का रिजल्ट आपके नंबर पर भेजा जाएगा.
हाईस्कूल में पास होने के लिए पंजाब बोर्ड के स्टूडेंट्स को न्यूनतम पासिंग मार्क्स लाने जरूरी हैं. पंजाब बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षा पास करने के लिए स्टूडेंट्स को हर सब्जेक्ट में कम से कम 33 फीसदी नंबर लाने होंगे. इसमें थ्योरी, प्रैक्टिकल या इंटरनल असेसमेंट और कॉम्प्रिहेन्सिव कॉन्टिन्यूअस इवॉल्यूशन CCE शामिल होंगे. एक या दो विषयों में फेल होने वाले स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने का मौका मिल सकता है, जिसके डिटेल्स बोर्ड बाद में जारी करेगा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.