एजुकेशन
PSEB 12th Result 2025: पंजाब बोर्ड आज 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी करेगा. जानें कैसे डाउनलोड कर पाएंगे रिजल्ट....
Punjab Board 12th Result 2025: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड आज 14 मई 2025 को 12वीं का रिजल्ट जारी करेगा. बोर्ड की वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार इस घोषणा से इस साल परीक्षा में शामिल हुए 2.8 लाख से अधिक स्टूडेंट्स के लिए परिणाम की तारीख के बारे में हफ्तों से चल रही अटकलों पर विराम लग गया है. PSEB कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक पंजाब के कई केंद्रों पर आयोजित की गई थीं.
पंजाब बोर्ड के परिणाम ऑनलाइन उपलब्ध होंगे और स्टूडेंट्स ऑफिशियल परिणाम पोर्टल पर अपने रोल नंबर या नाम का इस्तेमाल करके अपनी प्रोविजनल मार्कशीट हासिल कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिस में लिखा है, 'हायर सेकेंडरी (10+2) परीक्षा मार्च 2025 के परिणाम 14 मई 2025 को दोपहर 3:00 बजे के बाद वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे.'
स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट से पीएसईबी कक्षा 12वीं रिजल्ट 2025 तक पहुंचने के लिए यहां बताए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल pseb.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर 'PSEB Class 12th Result 2025' वाले लिंक को देखें और उस पर क्लिक करें.
- इसके बाद आप लॉगइन पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे. जहां आपको अपने एडमिट कार्ड के अनुसार अपना रोल नंबर या पूरा नाम दर्ज करना होगा.
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- आपका कक्षा 12वीं का रिजल्ट आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसमें सब्जेक्ट वाइज मार्क्स, टोटल मार्क्स सहित शामिल होंगे जिन्हें आपको वेरिफाई कर लेना चाहिए.
- अपनी मार्कशीट डाउनलोड करें और भविष्य में इस्तेमाल के लिए इसका प्रिंटआउट अपने पास रख लें.
यह प्रोविजनल मार्कशीट यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन के लिए तब तक मान्य रहेगा जब तक कि मूल मार्कशीट जारी नहीं हो जाती. स्टूडेंट्स को अपनी ओरिजनल मार्कशीट अपने स्कूलों से लेनी होगी.
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने आधिकारिक तौर पर पिछले साल 30 अप्रैल को कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा की. 13 फरवरी से 30 मार्च 2024 तक आयोजित की गई परीक्षाओं में पंजाब के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर लगभग 300,000 छात्रों ने भाग लिया था. लुधियाना के बीसीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र एकम प्रीत सिंह ने असाधारण उपलब्धि हासिल 100% मार्क्स के साथ टॉप किया था. कक्षा 12वीं के स्टूडेंट्स का कुल पास प्रतिशत 93.04% रहा, जिसमें लड़कियों ने 95.74% की दर से लड़कों को पीछे छोड़ दिया जबकि लड़कों के लिए पास परसेंट 90.74% रहा.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.