Advertisement

डीयू के रामजस कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्रा से यौन शोषण का आरोप, प्रदर्शन में भिड़े ABVP-SFI, इस्तीफा कुलपति को सौंपा

दिल्ली विश्वविद्यालय के नामी कॉलेज रामजस में एक प्रोफेसर पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. प्रोफेसर को बढ़ते प्रदर्शन के चलते अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है.

Latest News
डीयू के रामजस कॉलेज में प्रोफेसर पर छात्रा से यौन शोषण का आरोप, प्रदर्शन में भिड़े ABVP-SFI, इस्तीफा कुलपति को सौंपा
Add DNA as a Preferred Source

Ramjas College Professor Controversy: दिल्ली यूनिवर्सिटी के रामजस कॉलेज में उस समय बवाल मच गया जब छात्रा से यौन शोषण के आरोपी प्रोफेसर पर ठोस कार्रवाई की मांग की गई. प्रदर्शन कर रहे छात्रों का आरोप था कि प्रोफेसर ने एक नाबालिग छात्रा का यौन शोषण किया, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है. प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने अधिष्ठाता छात्र कल्याण कार्यालय (DSW) पर ताला लगा दिया. बढ़ते प्रदर्शन के चलते रामजस कॉलेज में प्रोफेसर और अधिष्ठाता छात्र कल्याण में ज्वॉइंट डीन रहे छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रोफेसर ने अपने ज्वॉइंट पद से इस्तीफा कुलपति को सौंप दिया. 

क्या है प्रोफेसर का पक्ष?
बढ़ते प्रदर्शन के चलते आरोपी प्रोफेसर को इस्तीफा देना पड़ा. कुलपति को दिए अपने इस्तीफे में प्रोफेसर ने लिखा, 'कुछ शिकायतकर्ताओं द्वारा मेरे विरुद्ध लगाए गए कुछ कथित आरोपों के कारण, मुझे दिल्ली विश्वविद्यालय के ज्वॉइंट डीन, छात्र कल्याण के रूप में अपने अतिरिक्त कर्तव्यों को जारी रखना बेहद चुनौतीपूर्ण लग रहा है. इन परिस्थितियों के मद्देनजर, मैं आपसे अपने पद के रूप में जिम्मेदारियों पर विचार करने का अनुरोध करता हूं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कार्यालय के कामकाज से समझौता न हो.

क्या है छेड़छाड़ का मामला?
एक छात्रा ने प्रोफेसर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. छात्रा ने आरोप लगाया है कि दो दिसंबर कॉलेज परिसर के बाहर प्रोफेसर द्वारा उसके साथ छेड़छाड़ की गई थी. इसकी शिकायत कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति से की थी.  


यह भी पढ़ें - दिल्ली यूनिवर्सिटी की कैंटीन में लगी भीषण आग, दमकल की 4 गाड़ियां पहुंचीं, धुएं के गुबार से भर गया आसमान


क्यों भिड़े ABVP-SFI?
दैनिक जागरण पर छपी खबर के मुताबिक, आरोपी प्रोफेसर पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते छात्रों के बीच बुधवार को प्रदर्शन हिंसक हो गया. इस प्रदर्शन में दो छात्रों को गंभीर चोटें भी आई हैं. बता दें, स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) ने आरोपी प्रोफेसर के खिलाफ कॉलेज में प्रदर्शन का आह्वान किया था. एसएफआई दिल्ली सचिव आइशी घोष ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन को बाधित किया और दो कार्यकर्ताओं को लाठी-डंडों से पीट दिया. हालांकि, एसएफआई के आरोपों से एबीवीपी ने इनकार किया है. यह प्रदर्शन छह घंटे तक चला, जिसके बाद आरोपी प्रोफेसर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. 

 

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement