Advertisement

PPU LLB Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के लिए आवेदन शुरू, जानें सारी डिटेल्स

अगर आप एलएलबी में एडमिशन पाना चाहते हैं तो पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी आपके लिए बढ़िया मौका लेकर आया है, जानें सारी डिटेल्स...

Latest News
PPU LLB Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी में एलएलबी के लिए आवेदन शुरू, जानें सारी डिटेल्स

PPU LLB Admission 2025

Add DNA as a Preferred Source

PPU LLB Admission 2025: पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी ने अपने एलएलबी कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. ये आवेदन 3 साल और 5 साल दोनों पाठ्यक्रमों के लिए मांगे गए हैं. पीपीयू के स्टूडेंट्स वेलफेयर के डीन राजीव रंजन ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार गुरुवार से यूनिवर्सिटी के एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त है.

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी 21 अगस्त को सफल और शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी करने के लिए तैयार है और प्रवेश प्रक्रिया 25 अगस्त तक पूरी हो जाएगी. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आवेदन करें और सुनिश्चित करें कि अंतिम समय की निराशा से बचने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज सही तरीके से जमा किए गए हैं.

पात्रता और आवेदन प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. डीएसडब्ल्यू ने कहा कि ऑनलाइन आवेदन शुल्क सामान्य, बीसी I और बीसी II श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 1,500 रुपये और एससी/एसटी श्रेणियों के लिए 1,000 रुपये है.

PPU LLB Admission 2025 के लिए कैसे करें आवेदन?

बीए-एलएलबी और एलएलबी के लिए आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आप अप्लाई कर सकते हैं-
1: पीपीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.
2: Admission Section पर क्लिक करें
3: 3 वर्षीय/5 वर्षीय एलएलबी आवेदन पर क्लिक करें.
4: पूछे गए सभी जरूरी डिटेल्स भरें.
5: आवेदन शुल्क जमा करें.
6: सेव करें और सबमिट पर क्लिक करें.

PPU LLB Admission 2025 के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर करें क्लिक

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement