Advertisement

Periyar University Result 2025: पेरियार यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें अप्रैल सेशन का स्कोरकार्ड?

पेरियार यूनिवर्सिटी ने विभिन्न यूजी और पीजी कोर्स का रिजल्ट दारी कर दिया है, ऑफिशियल वेबसाइट periyaruniversity.ac.in के इस डायरेक्ट लिंक से आप अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं...

Latest News
Periyar University Result 2025: पेरियार यूनिवर्सिटी का रिजल्ट जारी, जानें कैसे डाउनलोड करें अप्रैल सेशन का स्कोरकार्ड?

Periyar University Result 2025

Add DNA as a Preferred Source

Periyar University Result 2025: पेरियार यूनिवर्सिटी ने अप्रैल 2025 सेशन के लिए ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन का रिजल्ट जारी कर दिया है. जिन स्टूडेंट्स ने पेरियार यूनिवर्सिटी की परीक्षा दी थी, वे ऑफिशियल वेबसाइट periyaruniversity.ac.in से अपना स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं. अपना रिजल्ट चेक करने के लिए उन्हें अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी. बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए, एमकॉम, एमएससी समेत कई कोर्स के नतीजे घोषित किए गए हैं. 

Periyar University Result 2025: कैसे चेक करें?

जो स्टूडेंट्स इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट चेक करने के लिए इन आसान से स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
स्टेप 1: ऑफिशिय वेबसाइट periyaruniversity.ac.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर April 2025 Exam UG/PG Link पर क्लिक करें.
स्टेप 3: स्क्रीन पर एक नई विंडो खुलेगी. अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि सहित अपने लॉगइन डिटेल्स एंटर करने होंगे.
स्टेप 4: सबमिट करने के बाद आपका पेरियार यूनिवर्सिटी अप्रैल स्कोरकार्ड 2025 आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा.
स्टेप 5: भविष्य के लिए अपनी मार्कशीट का प्रिंटआउट डाउनलोड करें और इसे सेव करके रख लें.

यहां क्लिक करके आप Periyar University Result 2025 डाउनलोड कर सकते हैं.

अपने रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसपर दिए गए सभी डिटेल्स को जरूर चेक कर लें. स्कोर कार्ड में सब्जेक्ट का नाम, टोटल मार्क्स, स्टूडेंट का नाम, रोल नंबर और बाकी डिटेल्स दिए गए होंगे. अगर आपके रिजल्ट में कोई गलती है तो उसे ठीक करने के लिए तुरंत यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन से संपर्क करें. 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement