एजुकेशन
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 500 असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग हैं. जानें इस वैकेंसी से जुड़ी सारी डिटेल्स...
OICL Assistant Recruitment 2025: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने 500 असिस्टेंट के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग हैं. इच्छुक उम्मीदवार 2 अगस्त 2025 से ऑफिशियल वेबसाइट orientalinsurance.org के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए या 60% अंकों (भूतपूर्व सैनिकों, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति और विकलांग व्यक्तियों के लिए 50%) के साथ एचएससी/समकक्ष (बारहवीं उत्तीर्ण) परीक्षा पास होना चाहिए. एसएससी/एचएससी/इंटरमीडिएट/स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक विषय होना चाहिए. इसके अलावा भर्ती वाले राज्य की क्षेत्रीय भाषा का ज्ञान अनिवार्य है.
OICL असिस्टेंट के पदों के लिए चयन तीन चरणों में किया जाएगा:
टियर 1 (लिखित परीक्षा)
टियर 2 (लिखित परीक्षा)
क्षेत्रीय भाषा परीक्षा
अंतिम चयन ऑनलाइन परीक्षा, इंटरव्यू और कंप्यूटर दक्षता परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा.
आवेदन 2 से 17 अगस्त 2025 के बीच https://orientalinsurance.org.in के माध्यम से ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं. उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि जानकारी सटीक दी गई है क्योंकि त्रुटियों के कारण उन्हें अयोग्य घोषित किया जा सकता है.
OICL असिस्टेंट के पदों के लिए आवेदन करने के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, भूतपूर्व सैनिक कैटिगरी के उम्मीदवारों को 250 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा.
ऑनलाइन आवेदन शुरू- 2 अगस्त 2025
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 17 अगस्त 2025
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि- 17 अगस्त 2025
लिखित परीक्षा तिथि- 7 सितंबर 2025
साक्षात्कार की तिथियां- 28 अक्टूबर 2025
ओआईसीएल भारत सरकार के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है. यहां असिस्टेंट पद के लिए पेक्षित मासिक वेतन लगभग 50,000 रुपये है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.