Advertisement

GATE 2026 के लिए वेबसाइट लॉन्च, 25 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगा एग्जाम

GATE 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in लॉन्च कर दी गई है. जानें कबसे शुरू होगा गेट के लिए रजिस्ट्रेशन और अगले साल कब होगा इसका एग्जाम...

Latest News
GATE 2026 के लिए वेबसाइट लॉन्च, 25 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, जानें कब होगा एग्जाम

GATE 2026

Add DNA as a Preferred Source

GATE 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग यानी GATE 2026 के लिए ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in लॉन्च कर दी गई है. अगले साल आईआईटी गुवाहाटी योग्यता परीक्षा का आयोजन करेगा. गेट 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी और उम्मीदवार लेट फीस के बिना 25 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं.

GATE 2026: अहम तारीखें

रजिस्ट्रेशन की शुरुआत: सोमवार, 25 अगस्त
बिना लेट फीस रजिस्ट्रेशन करने की आखिरी तारीख: गुरुवार, 25 सितंबर
लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख: सोमवार, 6 अक्तूबर
गेट 2025 परीक्षा की तारीखें: 7, 8, 14, 15, 2026 फरवरी
रिजल्ट का ऐलान: 19 मार्च 2026

GATE 2026: पात्रता मानदंड

वे उम्मीदवार जो वर्तमान में किसी डिग्री प्रोग्राम के तीसरे या फाइनल ईयर में पढ़ाई कर रहे हैं या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी/आर्किटेक्चर/विज्ञान/वाणिज्य/कला/मानविकी में डिग्री प्रोग्राम पूरा कर चुके हैं, वे GATE 2026 की परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं.
जिन उम्मीदवारों के पास प्रमाण-पत्र है, उन्हें यह सुनिश्चित करना होगा कि उनकी परीक्षाएं शिक्षा मंत्रालय/एआईसीटीई/यूजीसी/यूपीएससी द्वारा बीई/बीटेक/बीआर्क/बीप्लानिंग आदि के समकक्ष अनुमोदित हों. जिन उम्मीदवारों ने विदेश में ये योग्यता डिग्री हासिल किए हैं या कर रहे हैं, वे भी आवेदन करने के पात्र हैं.

यहां क्लिक करके चेक करें ऑफिशियल नोटिफिकेशन

GATE 2026: आवेदन शुल्क

बिना लेट फीस के महिला/एससी/एसटी/दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क प्रति पेपर 1000 रुपये और लेट फीस के साथ प्रति पेपर 1500 रुपये है.

बाकी सभी उम्मीदवारों के लिए GATE 2026 आवेदन शुल्क बिना लेट फीस के प्रति टेस्ट पेपर ₹2,000 और लेट फीस के साथ प्रति टेस्ट पेपर ₹2,500 है.

GATE परीक्षा के बारे में

ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) एक नेशनल लेवल की परीक्षा है जो मास्टर और डॉक्टरेट कार्यक्रमों में प्रवेश और कुछ सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा भर्ती के लिए विभिन्न स्नातक स्तर के विषयों में उम्मीदवारों की व्यापक समझ का आकलन करती है.

हायर स्टडीज के लिए वित्तीय सहायता

जो उम्मीदवार अपने GATE स्कोर का इस्तेमाल हायर स्टडीज के लिए करते हैं, उन्हें निम्नलिखित कोर्स के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है-
एम.टेक : 22 महीने तक ₹12,400 प्रति माह
डायरेक्ट पीएचडी (बीई/बीटेक/एमएससी के बाद): पहले दो साल के लिए ₹37,000 प्रति माह, उसके बाद तीसरे से पांचवें साल तक ₹42,000 प्रति माह

अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल GATE 2026 की वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाएं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement