Advertisement

UGC NET परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

UGC NET Answer Key 2024: उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा. इस पेमेंट को नेट बेंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं.

Latest News
UGC NET परीक्षा की आंसर-की जारी, इस तारीख तक दर्ज कराएं ऑब्जेक्शन

UGC NET Exam Date 2025

Add DNA as a Preferred Source

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2024 (UGC NET Exam 2024) परीक्षा की आंसर-की शुक्रवार को जारी कर दी है. अभ्यर्थी अपनी आंसर-की यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं. यदि उत्तर पर किसी प्रकार का कोई संदेह है तो 3 फरवरी तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

एनडीए ने रिकॉर्ड किए गए उत्तरों के साथ प्रश्न पत्र को भी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 3 फरवरी शाम 6 बजे तक ही ओपन रहेगी. इसके बाद बोर्ड द्वारा लिंक को निष्क्रिय कर दिया जाएगा.

उम्मीदवार को प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति दर्ज कराने के लिए 200 रुपये शुल्क देना होगा. इस पेमेंट को नेट बेंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए कर सकते हैं. एनटीएन आपत्ति दर्ज कराए जाने वाले प्रश्नों की जांच के लिए विशेषज्ञों का एक पैनल बनाया है. अगर किसी प्रश्न की आपत्ति सही पाई जाती है तो संशोधित करके फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी.

एनटीए ने यूजीसी नेट की परीक्षा 2 जनवरी से लेकर 27 जनवरी के बीच आयोजित कराई थी. अधिक जानकारी यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement