एजुकेशन
CUET UG Admit Card 2025: एनटीए ने सीयूईटी यूजी के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर इस डायरेक्ट लिंक से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं...
CUET UG Admit Card 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं. जो स्टूडेंट्स सीयूईटी यूजी की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in से अपना एडमिट कार्ड चेक और डाउनलोड कर सकते हैं. सीयूईटी यूजी की परीक्षा भारत के केंद्रीय विश्वविद्यालयों के ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक स्टूडेंट्स के लिए एक अहम कदम है.
कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा, दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) और बनारस हिंदू विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन की सुविधा प्रदान करती है. एडमिट कार्ड जारी करने से पहले 7 मई 2025 को एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी की गई थी जिसमें उम्मीदवारों को उनकी एग्जाम सिटी के डिटेल्स दिए गए थे.
CUET UG 2025 के लिए 13.5 लाख से ज़्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. 13 मई से 3 जून 2025 तक चलने वाली इस परीक्षा में 10 विषय शामिल होंगे, जिससे उम्मीदवार अपने पसंदीदा सब्जेक्ट का चुनाव कर सकेंगे. यह देश भर के 300 शहरों में 324 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. सीयूईटी यूजी के एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, परीक्षा तिथि, शिफ्ट का समय और निर्देश जैसी आवश्यक जानकारी के साथ-साथ वेरिफिकेशन के लिए फोटो आइडेंटिटी प्रूफ की लिस्ट भी शामिल होगी.
उम्मीदवार cuet.nta.nic.in पर जाकर इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपने हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं-
- होमपेज पर Candidate's Activity या Latest News सेक्शन में 'CUET UG Admit Card 2025' के लिंक पर जाएं.
- लॉग इन करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें.
- फिर भविष्य के संदर्भ के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसे प्रिंट करें.
यहां क्लिक करके डाउनलोड करें CUET UG Admit Card 2025
NTA उम्मीदवारों को सभी डिटेल्स को वेरिफाई करने और किसी भी गड़बड़ी के मामले में हेल्पलाइन 011-40759000 पर संपर्क करने या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल करने की सलाह देता है.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.