Advertisement

NTA में कंटेंट राइटर से लेकर रिसर्चर तक की बंपर भर्तियां, जानें किस पद पर मिलेगी कितनी सैलरी

अगर आप नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के साथ जुड़ना चाहते हैं तो आपके लिए बढ़िया मौका है. एनटीए ने कंटेंट राइटर, रिसर्चर, यंग प्रोफेशनल्स जैसे कई पदों के लिए वैकेंसी निकाली है, जानें डिटेल्स...

Latest News
NTA में कंटेंट राइटर से लेकर रिसर्चर तक की बंपर भर्तियां, जानें किस पद पर मिलेगी कितनी सैलरी

NTA में जॉब करने का बढ़िया मौका. (Image Credit: NTA)

Add DNA as a Preferred Source
  • NTA ने निकालीं कंटेंट राइटर से लेकर रिसर्चर तक की वैकेंसी
  • प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए होगी यंग प्रोफेशनल भर्ती
  • हर पद के लिए अलग-अलग है आवेदन की आखिरी तारीख
  • एसेंजी में संस्थागत सुधार के तौर पर देखी जा रही हैं ये भर्तियां

NTA Recruitment 2026: नीट यूजी पेपर लीक के बाद दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन ने देशभर का ध्यान खींचा था. इसके बाद नेशनल लेवल का एग्जाम आयोजित करवाने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की भूमिका पर सवाल उठे थे. अब उसी एनटीए ने वीडियो एडिटर से लेकर कंटेंट राइटर तक के पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इसके अलावा एनटीए यूपीएससी की प्रतिभा सेतु पोर्टल के जरिए भी यंग प्रोफेशनल्स की भर्तियां करने वाला है. प्रतिभा सेतु पहल योग्य प्रोफेशनल्स को उनकी योग्यता और एक्सपीरियंस के हिसाब से उपयुक्त पदों पर विचार किए जाने का मौका देती है. 

इन भर्तियों को संस्थागत सुधार के तौर पर देखा जा रहा है. एजेंसी ने पहले कहा था कि एक्सपर्ट पोस्ट संस्था की क्षमता के पुनर्निर्माण और कॉन्ट्रैक्ट-आउटसोर्स वर्कफोर्स पर निर्भरता कम करने की दिशा में पहला ठोस कदम है.  इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड, जॉब से जुड़ी डिटेल्स और एप्लीकेशन प्रोसेस से जुड़ी जानकारियां ऑफिशियल एनटीए वेबसाइट पर या नीचे दिए गए लिंक पर जाकर चेक कर सकते हैं. आवेदन करने से पहले कैंडिडेट्स को इस बात की पुष्टि जरूर कर लेनी चाहिए कि वे जरूरी क्वॉलिफिकेशन को पूरा करते हों और दी गई समयसीमा के अंदर सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को सबमिट कर सकें. 

यह भी पढ़ें- 1984 में 2,200 रुपये थी IAS की सैलरी, अब 2026 में हर महीने कितने रुपये बैंक अकाउंट में आते हैं?

NTA Recruitment 2026: एनटीए किन-किन पदों पर कर रहा है भर्तियां?

एनटीए के पदों में वीडियो एडिटर कम ग्राफिक डिजाइनर, इंग्लिश कंटेंट राइटर , डेटा एनालिस्ट कम मीडिया मॉनिटरिंग एग्जीक्यूटिव, रिसर्चर, जनरल मैनेजर टेस्ट सिक्योरिटी एंड लाइव ऑपरेशन्स के 1-1 पोस्ट, यंग प्रोफेशनल्स- एकेडमिक रिसर्चर के 12 पद, यंग प्रोफेशनल- लीगल रिसर्चर के 2 पद, यंग प्रोफेशनल- फाइनेंस एंड अकाउंट्स रिसर्च के 2 पद शामिल हैं. इन पदों पर फुल-टाइम और कॉन्ट्रैक्ट दोनों ही आधार पर भर्तियां की जाएंगी. 

NTA Recruitment 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?

एनटीए के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के हिसाब से इन पदों के लिए सैलरी का कोई फिक्स पैमाना निर्धारित नहीं किया गया है. एनटीए ने साफ कर दिया है कि चयनित उम्मीदवारों को मानदेय इंडस्ट्री के मानकों के मुताबिक मिलेंगे. ये अनुभव और योग्यता के हिसाब से निर्धारित होगा और सैलरी निगोशिएबल भी होगा. 

NTA Recruitment 2026: कैसे करें इन पदों के लिए अप्लाई?

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके अप्लाई कर सकते हैं-

  • सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. 
  • सबंधित भर्ती विज्ञापन को खोलें और फिर पात्रता मानदंड और पदों से जुड़ी डिटेल्स को चेक करें.
  • अगर जरूरी हो तो एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें.
  • पूछे गए जरूरी डिटेल्स एंटर करके एप्लीकेशन फॉर्म को भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें.
  • निर्धारित फॉर्मेट में एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और ध्यान रखें कि समयसीमा के अंदर ही आप यह प्रक्रिया पूरी कर लें.

यहां क्लिक करके पढ़ें एनटीए का ऑफिशियल नोटिफिकेशन

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement